
8वीं, 10वीं, 12वीं के छात्रों को मिलेंगे आठ हजार रुपए? नहीं है ऐसी कोई पीएम इंटर्नशिप योजना, जानें- डिटेल
AajTak
के.एल स्टडी नामक यू-ट्यूब चैनल द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा फेक इंटर्नशिप प्रोग्राम की फर्जी खबर फैलाई जा रही थी. पीआईबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फर्जी बताते हुए ट्वीट किया है.
सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार द्वारा इंटर्नशिप प्रोग्राम की खबरों का सच सामने आया है. काफी दिनों से यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि केंद्र सरकार की तरफ से अनपढ़, 5वीं पास, 8वीं पास और 10वीं पास व्यक्तियों को ''पीएम इंटर्नशिप योजना 2024” के तहत आठ हजर रुपये दिए जाएंगे.
इंटर्नशिप में मिलेंगे 8 हजार रुपये?
इस फर्जी खबर का यू-ट्यूब चैनल के.एल. स्टडी ने अपलोड किया था. इस खबरे के लिए एक बैनर भी तैय़ार किया गया था, जिसमें इस फर्जी प्रोग्राम से जुड़ी सभी डिटेल्स लिखी गई हैं. इसमें सबसे ऊपर पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 बड़े अक्षरों में लिखा गया है. इसके बाद तीन बार खुशखबरी लिखा हुआ है. इसके लिए नीचे लिखा है कि यह योजना अनपढ़, 5वीं पास, 8वीं पास और 10वीं पास के लिए है. इसके नीचे लिखा है कि हर महीने 8 हजार रुपये मिलेंगे, आज ही फॉर्म भरें.
इस यू-ट्यूब चैनल से फैलाई फर्जी खबर
पीआईबी ने इस खबर की जांच पड़ताल की और पाया कि यह फर्जी खबर है, जिसे के.एल स्टडी यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है. इस यू-ट्यूब चैनल के 1 लाख 51 हजार कुछ सबस्क्राबर हैं. इससे पहले भी इस चैनल द्वारा कई फर्जी खबरें फैलाई जा चुकी हैं. इसके अलावा इस चैनल पर यह भी बताया जा रहा है कि होली उपहार योजना में सभी के खाते मं दो हजार रुपये आएंगे.
PIB ने ट्वीट कर दी जानकारी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











