
7th Pay Commission Updates: मोदी सरकार देने वाली है 2 लाख रुपये तक का गिफ्ट, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा
AajTak
7th Pay Commission: आम तौर पर साल में दो बार डीए को बढ़ाया जाता है. इस बार जनवरी में होने वाली डीए बढ़ोतरी का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में डीए को 17 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था.
7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार (Central Govt) बजट के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) और पूर्व कर्मचारियों (Pensioners) को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते (DA) के एरियर का भुगतान कर सकती है. खबरों के अनुसार, सरकार पिछले 18 महीने के अटके डीए एरियर का एक साथ भुगतान करने की तैयारी में है. यह फैसला होने पर आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार में दो लाख रुपये से अधिक की मोटी रकम हाथ लग सकती है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










