
7,000mAh की बैटरी वाले Samsung Galaxy F62 पर बड़ी छूट, इतने में खरीद सकते हैं
AajTak
Samsung Galaxy F62 को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था. अब Samsung Galaxy F62 पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये डिस्काउंट ऑफलाइन और फ्लिपकार्ट से खरीदारी पर दिया जा रहा है.
Samsung Galaxy F62 को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था. अब Samsung Galaxy F62 पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये डिस्काउंट ऑफलाइन और फ्लिपकार्ट से खरीदारी पर दिया जा रहा है. 91mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के सभी रिटेल स्टोर्स में Samsung Galaxy F62 पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. Samsung Galaxy F62 की नई कीमत डिस्काउंट के बाद 21,999 रुपये हो गई है. इससे पहले इसे 23,999 रुपये में बेचा जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर चल रहे Flagship Fest सेल में इस डिस्काउंट प्राइस पर फोन को खरीदा जा सकता है. Flipkart Flagship Fest 15 अप्रैल तक चलेगी. सेल में दूसरे फोन पर भी डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. Samsung Galaxy F62 7,000mAh की बड़ी बैटरी, Exynos चिपसेट और AMOLED Plus डिस्प्ले के साथ आता है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












