
7 दिन में 4 खिलाड़ी चोट से OUT... 2 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा, इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
AajTak
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीत लिया, लेकिन एक हफ्ते में चार अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा जैसे टी20 वर्ल्ड कप संभावित खिलाड़ियों की चोट ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है.
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में विश्वकप का आगाज होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया पर इंजरी बम फूट पड़ा है. पिछले एक हफ्ते में भारतीय टीम के चार अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिससे न सिर्फ मौजूदा भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज बल्कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
इन चार खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, जबकि एक खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान चोटिल हुआ. खास बात यह है कि इनमें वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में पहली बार इस क्रिकेटर की एंट्री... बाकी दो ODI मैचों के लिए स्क्वॉड में शामिल, वॉशिंगटन सुंदर बाहर
वॉशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज से हुए बाहर
टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान साइड स्ट्रेन का शिकार हो गए. चोट इतनी गंभीर थी कि वह बीच मैच मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए. इसके बाद यह साफ हो गया कि सुंदर अब सीरीज के बचे हुए दोनों वनडे मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह अब आयुष बदोनी को मौका दिया गया है. सुंदर का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी एक अहम ऑलराउंडर माने जाते हैं.
ऋषभ पंत भी सीरीज से बाहर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








