
6,6,6,6... ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ किया धुआं-धुआं, तूफानी पारी खेल बना दिए कई रिकॉर्ड्स
AajTak
ईशान किशन ने अपनी शानदार फॉर्म को कायम रखा है. ईशान ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में तूफानी प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया. ईशान ने अपनी शानदार बैटिंग से अभिषेक शर्मा की कमी महसूस नहीं होने दी.
नामीबिया के खिलाफ गुरुवार (12 फरवरी) को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारतीय ओपनर ईशान किशन ने बल्ले से तबाही मचा दी. ईशान ने इस मुकाबले में सिर्फ 24 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे. ईशान शुरुआत से अटैकिंग मूड में दिखे और नामीबियाई गेंदबाजों को हताश कर दिया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की.
ईशान किशन ने छठे ओवर में तो जेजे स्मिट की जमकर खबर ली. उस ओवर में ईशान ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया. लेकिन इसके बाद लगातार चार छक्के लगाए. आखिरी गेंद को ईशान ने चौके के लिए भेजा. ईशान ने जेजे स्मिट के ओवर में कुल 28 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में बनाए गए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे अधिक रन हैं.
ईशान किशन ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 28 रन जड़े थे. युवराज सिंह इस मामले में टॉस पर हैं, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को लगातार छह छक्के लगाकर एक ओवर में 36 रन बटोरे थे.
ईशान किशन अब टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में ईशान से तेज अर्धशतक केवल युवराज सिंह, केएल राहुल और रोहित शर्मा ने लगाए. ईशान ऐसे तीसरे भारतीय बैटर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप मैच में पावरप्ले के अंदर ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. ईशान से पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ही ऐसा कर पाए थे. ईशान टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बन चुके हैं.
टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक 12 गेंदें- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007 18 गेंदें- केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021 19 गेंदें- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रॉस आइलेट, 2024 20 गेंदें- युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007 20 गेंदें- ईशान किशन बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
भारत के लिए टी20 विश्व कप मैच में फिफ्टी (पावरप्ले) 51*(21) - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024; 50(19) - केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021; 50(20) - ईशान किशन बनाम नाम, दिल्ली, 2026

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









