
6 साल में 5 धमकी, 1 महीने की साजिश और 2 शूटर्स की गिरफ्तारी... सलमान खान के घर फायरिंग की Inside Story
AajTak
संडे सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर और अंदर जो कुछ हुआ, जिस तरह हुआ उसकी इनसाइड स्टोरी जानने से पहले, ये जानना जरूरी है कि पिछले छह सालों में सलमान खान को पांच धमकियां मिल चुकी है और एक बार छोटे हथियार के चक्कर में एक हमलावर गैलेक्सी से खाली हाथ लौट आया है.
ये सितारे जमीन के हैं और इनके चाहने वाले इनके जुगनू. जितनी ज्यादा जुगनुओं की रौशनी उतना चमकता सितारा. अब भला सितारे से उसके जुगनू या जुगनुओं से उसके सितारे को कैसे दूर किया जा सकता है? लेकिन बॉलीवुड के दबंग हीरो और भाई जान को जिस तरह पिछले छह सालों से लगातार धमकियां मिल रही हैं, हमलावर उनके घर की बालकोनी के पर्दे तक में गोलियों से सुराख कर रहे हैं.
उसे देखते हुए आने वाले वक्त में इस सितारे और जुगनू के बीच दूरी बना दी जाए, तो कोई हैरानी नहीं. संडे की सुबह-सुबह मुंबई के नामचीन पते में से एक गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर और बाहर जो कुछ हुआ, वो ये सवाल खड़े करती है कि पिछले 14 सालों से जेल में बंद एक गैंगस्टर आखिर जेल या अलग-अलग जेलों के अंदर से ही ये सबकुछ कैसे कर रहा है?
संडे सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर और अंदर जो कुछ हुआ, जिस तरह हुआ उसकी इनसाइड स्टोरी जानने से पहले, ये जानना जरूरी है कि पिछले छह सालों में सलमान खान को जो पांच धमकियां मिली और एक बार छोटे हथियार के चक्कर में एक हमलावर गैलेक्सी से खाली हाथ लौट आया, उन सब मामलों का क्या हुआ? यह भी जान लेना जरूरी है कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. उनसे मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी. आइए अब ये जानते हैं कि इस केस में अब तक कब क्या हुआ है.
साल 2018, जोधपुर कोर्ट: सलमान खान को पहली धमकी
यही वो साल था जब सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी मिली थी. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान पहली बार कहा था कि हम लोग सलमान को जोधपुर में ही मारेंगे. उसका कहना था कि सलमान ने काले हिरण का शिकार किया है, जो उसके बिश्नोई समाज में पूजा जाता है. यदि उन्होंने इस मामले में माफी नहीं मांगी तो वो उन्हें जान से मार डालेगा.
साल 2019, मुंबई: सलमान खान को दूसरी धमकी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










