
6 फीट 10 इंच की इस लड़की के पैर हैं दुनिया में सबसे खास!
AajTak
इस लड़की के नाम दुनिया के सबसे लंबे फीमेल पैरों का रिकॉर्ड दर्ज है. अब यह लड़की दुनिया की सबसे लंबी प्रोफेशनल मॉडल का रिकॉर्ड बनाना चाहती है.
एक लड़की, जिन्होंने अपनी लंबाई की वजह से दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब वह सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. जिनके साथ वह बॉडी पॉजिटिविटी से जुड़े मैसेज शेयर करती रहती हैं.
अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 19 साल की मैकी क्यूरिन का नाम दो वजहों से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. पहला- सबसे लंबे फीमेल पैरों के लिए. और दूसरा- सबसे लंबे टीनएज पैरों के लिए.
मैकी की लंबाई 6 फीट 10 इंच है. उनकी कुल लंबाई का 60 फीसदी हिस्सा उनके पैरों का है. मैकी का दाहिना पैर 134.3cm का है, वहीं उनका बायां पैर 135.36cm का है. अपने शरीर के इस अनोखे बनावट को वह छुपाती नहीं है. बल्कि सोशल मीडिया के जरिए मैकी बॉडी पॉजिटिविटी पर खुलकर बात करती हैं.
पिछले दो सालों में टिकटॉक पर मैकी की फॉलोअर्स की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई है. द सन से बातचीत में मैकी ने कहा कि उन्होंने मजाक में टिकटॉक पेज को शुरू किया था. लेकिन उनके एक वीडियो पर 36.1 मिलियन व्यूज आ गए. जिसके बाद उन्होंने इसका इस्तेमाल सीरियसली शुरू कर दिया.
मैकी ने कहा- जब मेरा वीडियो वायरल हुआ, तो मेरी फैमिली ने मुझे अपनी लंबाई और एक्सपीरियंस के बारे में पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया. पोस्ट के जरिए मैंने सेल्फ लव और सेल्फ एक्सेप्टेंस सीखा. मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि लंबा होना बुरा नहीं है, जैसा कि लोग सोचते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











