
'6 अंग बदलने होंगे...', पेट की रहस्यमय बीमारी से पीड़ित है 20 साल का युवक
AajTak
कनाडा का रहने वाला लड़का एक अजीबोगरीब बीमारी से ग्रस्त है. डॉक्टर भी उसकी बीमारी के बारे में पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं. उसकी हालत पिछले कुछ सालों में काफी खराब हो गई है.
कनाडा के रहने वाले 20 साल के एरिक कॉलम रहस्यमय बीमारी से ग्रस्त हैं. डॉक्टर भी उनकी बीमारी को पूरी तरह समझ नहीं सके हैं. कुछ साल पहले एरिक कॉलम का पेट दर्द इतना बढ़ गया था उनकी छोटी आंत निकालनी पड़ी थी.
बचपन से ही एरिक कॉलम पेट के असहनीय दर्द को झेल रहे हैं. पेट दर्द के कारण पिछले दो सालों में उनकी स्थिति काफी खराब हो गई. उनको लिवर और किडनी से संबंधित दिक्कतें हो गईं. दर्द बढ़ गया और कई तरह के इंफेक्शन भी हो गए. एरिक कॉलम (Eric Coulam) कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन (ब्रिटिश कोलंबिया) में अपने परिजनों के साथ रहते हैं.
'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, वो पेट की रहस्यमय बीमारी (mystery gastrointestinal condition) से जूझ रहे हैं. वह अपनी इस इस बीमारी के कारण काफी परेशान भी रहते हैं. हालांकि, उनका परिवार उन्हें बहुत सपोर्ट करता है.
एरिक कॉलम कहते हैं कि लिवर, किडनी और अन्य इंफेक्शन की वजह से उन्हें 6 ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरूरत है. एरिक कॉलम ने कहा कि अब तक किसी भी मरीज में 6 ऑर्गन ट्रांसप्लांट नहीं किए गए हैं. इस वजह से डॉक्टरों का कहना है कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट के बाद भी उनके बचने का चांस 50 फीसदी ही रहेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









