
55 सेकंड के इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है कि 5 करोड़ में बिका?
AajTak
YouTube पर 55 सेकंड के वीडियो ने ऐसी धूम मचाई कि पूरे परिवार की ही किस्मत बदल गई. दो मासूम बच्चों का वीडियो इस कदर लोगों को पसंद आ रहा है कि इसकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है
YouTube पर 55 सेकंड के वीडियो ने ऐसी धूम मचाई कि पूरे परिवार की ही किस्मत बदल गई. दो मासूम बच्चों का वीडियो इस कदर लोगों को पसंद आ रहा है कि इसकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. इस वीडियो को NFT (अपूरणीय टोकन) के रूप में नीलाम किया गया, जिसकी अंतिम बोली पांच करोड़ लगी है. वेबसाइट मेल ऑनलाइन के मुताबिक यूएस के रहने वाले आईटी कंपनी के प्रबंधक हॉवर्ड डेविस-कैर ने मई 2007 में YouTube पर 55 सेकंड का ये वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में दिख रहे दोनों बच्चे हैरी और चार्ली की उम्र उस समय क्रमश: तीन और एक साल की थी. इस वीडियो में हैरी और चार्ली एक साथ कुर्सी पर बैठे हुए थे. उस समय चार्ली ने हैरी की उंगली काट ली. हॉवर्ड ने बताया कि जिस समय इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया था, तो उनका मानना था कि ये थोड़ा मजाकिया है, उससे ज्यादा कुछ नहीं. इस वीडियो को नाम दिया गया 'चार्ली बिट माई फिंगर'. कुछ महीने बाद जब वीडियो को वे हटाने गए, तो उन्होंने पाया कि इसे हजारों बार देखा जा चुका है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












