
50 घंटे तक जमीन में जिंदा दफन रहा यूट्यूबर..ताबूत में लगे थे कैमरे, वायरल
AajTak
मिस्टर बीस्ट के नाम से मशहूर अमेरिका के यूट्यूबर जिम्मी डोनाल्डसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वे 50 घंटों तक एक ताबूत में बंद रहे.
आए दिन यूट्यूबर्स के ऐसे-ऐसे कारनामे वायरल हो जाते हैं जिसे सुनकर और देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक कारनामा सामने आया है जब अमेरिका के यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट 50 घंटे तक जमीन के अंदर जिंदा दफन रहे. (Photos: MrBeast) दरअसल, मिस्टर बीस्ट के नाम से मशहूर अमेरिका के यूट्यूबर जिम्मी डोनाल्डसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वे 50 घंटों तक एक ताबूत में बंद रहे. ताबूत के अंदर लगे कैमरों ने मिस्टर बीस्ट को अलग-अलग एंगल से रिकॉर्ड किया है. करीब दो दिनों तक जमीन के अंदर दफन रहने की पूरी घटना को यूट्यूब पर कुछ मिनट के वीडियो में दिखाया गया है. मिस्टर बीस्ट ताबूत के अंदर लेटे हुए हैं और डिवाइस की मदद से बाहर मौजूद अपने दोस्तों से बात कर रहे हैं.More Related News













