
5 रुपये के गुटखे के लिए कत्ल! चाकूबाजी में युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास गुटखे की कीमत को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय ड्राइवर नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना 3 अप्रैल तड़के हुई. पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी राहुल (19) को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया. मामले की जांच जारी है.
दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास गुटखे की कीमत को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय ड्राइवर नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया. क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए.
जानाकारी के मुताबिक, 3 अप्रैल की तड़के आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास चाकूबाजी की सूचना पर PCR कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस जांच में पता चला कि मृतक नाजिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या की दो घटनाएं... करावल नगर में पत्नी और दो बेटियों का मर्डर, नंद नगरी में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली
घटना कैसे हुई
जांच के दौरान सामने आया कि नाजिम का एक चाय दुकानदार से गुटखे की कीमत को लेकर विवाद हो गया था. मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और स्थिति हिंसक हो गई.
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दिल्ली के लिबासपुर का रहने वाला 19 वर्षीय राहुल ने चाकू निकालकर नाजिम पर हमला कर दिया. हमले में घायल नाजिम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

आज का दंगल ईरान की जंग की बिगड़ती सूरत के बीच राहत तलाश रही दुनिया को लेकर है...जंग की सूरत ऐसे बिगड़ रही है कि अमेरिका ने अब सैन्य ठिकानों से अलग अस्पतालों -पुलों पर हमले शुरू कर दिये हैं...ईरान भी पलटवार की तैयारी में है... इस बीच पूरी दुनिया को इस जंग का जो खामियाजा उठाना पड़ रहा है...उससे छुटकारे की कोशिशें तेज हो गई हैं...संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC के मौजूदा अध्यक्ष बहरीन ने होर्मुज खोलने के लिए जो प्रस्ताव पेश किया है उस पर कल वोटिंग होनी है...प्रस्ताव पास होता है तो होर्मुज से सभी जहाजों की सुरक्षा निगरानी के बीच आवाजाही हो सकेगी.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मची आर-पार की जंग की जद में अब कई देश आ चुके हैं. इसके नतीजतन तेल और गैस का संकट बढ़ चुका है. अब हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ा दी गईं हैं. इस बीच चंडीगढ़ में आजतक संवाददाता ने ये जानने की कोशिश की कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर क्या असर पड़ रहा है. देखें रिपोर्ट.

सिद्धिपेट के मुस्त्याल गांव में एक युवक और युवती ने जातीय विरोध के कारण आत्महत्या कर ली. अनुमुला राकेश रेड्डी और थरिगोप्पुला हारिका ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन राकेश के परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया. राकेश ने 28 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया और 30 मार्च को मौत हो गई. हारिका ने 2 अप्रैल को राकेश की मौत के बाद आत्महत्या कर ली.

MP Rajya Sabha Election 2026 equation: मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होना सिर्फ एक सीट का खाली होना नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 के समीकरणों को पूरी तरह उलझा देने वाला 'पॉलिटिकल शॉक' है. दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद मचे इस घमासान ने सदन के भीतर नंबर गेम की नई बहस छेड़ दी है.









