
अमेरिकी पायलट को जिंदा या मुर्दा चाहता है ईरान, लेकिन ढूंढना किसी के लिए भी नहीं आसान!
AajTak
ईरान वॉर का 35वां दिन एक अहम मोड़ पर आ गया है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के F-15 E विमान को मार गिराया है. इस फाइटर विमान का पायलट ईरान में ही इजेक्ट किया है. अब अमेरिका और ईरान दोनों ही इस पायलट की तलाश कर रहे हैं. अगर ईरान इस पायलट को पकड़ लेता है तो ये ईरान वॉर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है.
ईरान की सेना ने जिस फाइटर प्लेन F-15E को गिराकर नष्ट कर दिया है. उसका पायलट कहा है? इस सवाल पर वाशिंगटन से लेकर तेहरान तक चर्चा हो रही है. ईरान ने शुक्रवार को दावा किया उसने दक्षिण-पश्चिम ईरान में एक अमेरिकी फाइटर प्लेन को गिराया है. इस प्लेन का मलबा तो मिल गया, पायलट का सीट भी मिल गया है. लेकिन पायलट कहां है इसकी स्पष्ट और पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है.
अमेरिका के एक अधिकारी ने रॉयटर्स से बातचीत में इस घटना की पुष्टि कर दी है और कहा है कि लापता पायलट की तलाश जारी है.
वहीं ईरान का दावा है कि विमान F-15E को दक्षिणी पश्चिम ईरान के ऊपर मार गिराया गया और ऐसी विश्वसनीय रिपोर्टें हैं कि अमेरिकी पायलट दुश्मन के इलाके में इजेक्ट हो गया.
खबरों के मुताबिक इस लड़ाकू जेट को शुक्रवार को इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने मार गिराया था, और पायलट इजेक्ट होकर देश के अंदर ही उतरा.
लेकिन अब ये पायलट कहां है इसे लेकर लगातार खोज रही है.
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना लापता पायलट की जानकारी पता करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. अमेरिकी फोर्सेज को विश्वास है कि पायलट जिंदा है. इसके बाद इस पायलट की तलाश में अमेरिकी हेलिकॉप्टर ने ईरान में सर्च ऑपरेशन चलाया है. जिस क्षेत्र में हादसा हुआ है वहां कई अमेरिकी हेलिकॉप्टर कम ऊंचाई में उड़ते हुए देखे गए. हालांकि ईरान की सेना IRGC अमेरिकी सैनिकों की ऐसी कोई कोशिश कामयाब नहीं होने दे रही है. रिपोर्ट के अनुसार कई जगहों पर दोनों ओर से गोलियां चल रही है.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मची आर-पार की जंग की जद में अब कई देश आ चुके हैं. इसके नतीजतन तेल और गैस का संकट बढ़ चुका है. अब हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ा दी गईं हैं. इस बीच चंडीगढ़ में आजतक संवाददाता ने ये जानने की कोशिश की कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर क्या असर पड़ रहा है. देखें रिपोर्ट.

सिद्धिपेट के मुस्त्याल गांव में एक युवक और युवती ने जातीय विरोध के कारण आत्महत्या कर ली. अनुमुला राकेश रेड्डी और थरिगोप्पुला हारिका ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन राकेश के परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया. राकेश ने 28 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया और 30 मार्च को मौत हो गई. हारिका ने 2 अप्रैल को राकेश की मौत के बाद आत्महत्या कर ली.

MP Rajya Sabha Election 2026 equation: मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होना सिर्फ एक सीट का खाली होना नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 के समीकरणों को पूरी तरह उलझा देने वाला 'पॉलिटिकल शॉक' है. दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद मचे इस घमासान ने सदन के भीतर नंबर गेम की नई बहस छेड़ दी है.

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का एक मामले विवादों में घिर गया है. इस मामले में अब एलजी मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए राशिद गुल बेकसूर था. वहीं, सेना का कहना है कि वह आतंकी था.









