
'तुम्हारा भाई अंदर जा रहा है, सारे भाई प्यार देना', मर्डर के बाद आरोपी ने Instagram पर पोस्ट किया वीडियो
AajTak
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग में 20 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई. मामूली झगड़े के बाद पड़ोस के लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने 4 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाला, जिससे मामला और सनसनीखेज बन गया.
दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट इलाके में स्थित शालीमार बाग क्षेत्र में 20 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार यह घटना बीती रात की है, जब शालीमार बाग थाना क्षेत्र में हैदरपुर नहर के पास चाकूबाजी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक नितेश उर्फ निक्की को तुरंत डॉ. अम्बेडकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जांच में सामने आया कि मामूली झगड़े के बाद यह वारदात हुई. मुख्य आरोपी करण उर्फ तरुण (18) ने अपने दो साथियों मोंटी (22) और एक किशोर के साथ मिलकर नितेश पर हमला किया. आरोप है कि करण ने नितेश पर कई बार चाकू से वार किए.
हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर मैसेज
इस सनसनीखेज हत्या के बाद एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिया. वीडियो में वह कहता सुनाई दिया, तुम्हारा भाई कुछ दिन के लिए अंदर जा रहा है, ठीक है, सारे भाई प्यार देना. इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया और इलाके में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया.
पुलिस ने स्थानीय जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से तेजी से कार्रवाई की. अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारदात के महज चार घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

आज का दंगल ईरान की जंग की बिगड़ती सूरत के बीच राहत तलाश रही दुनिया को लेकर है...जंग की सूरत ऐसे बिगड़ रही है कि अमेरिका ने अब सैन्य ठिकानों से अलग अस्पतालों -पुलों पर हमले शुरू कर दिये हैं...ईरान भी पलटवार की तैयारी में है... इस बीच पूरी दुनिया को इस जंग का जो खामियाजा उठाना पड़ रहा है...उससे छुटकारे की कोशिशें तेज हो गई हैं...संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC के मौजूदा अध्यक्ष बहरीन ने होर्मुज खोलने के लिए जो प्रस्ताव पेश किया है उस पर कल वोटिंग होनी है...प्रस्ताव पास होता है तो होर्मुज से सभी जहाजों की सुरक्षा निगरानी के बीच आवाजाही हो सकेगी.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मची आर-पार की जंग की जद में अब कई देश आ चुके हैं. इसके नतीजतन तेल और गैस का संकट बढ़ चुका है. अब हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ा दी गईं हैं. इस बीच चंडीगढ़ में आजतक संवाददाता ने ये जानने की कोशिश की कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर क्या असर पड़ रहा है. देखें रिपोर्ट.

सिद्धिपेट के मुस्त्याल गांव में एक युवक और युवती ने जातीय विरोध के कारण आत्महत्या कर ली. अनुमुला राकेश रेड्डी और थरिगोप्पुला हारिका ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन राकेश के परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया. राकेश ने 28 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया और 30 मार्च को मौत हो गई. हारिका ने 2 अप्रैल को राकेश की मौत के बाद आत्महत्या कर ली.

MP Rajya Sabha Election 2026 equation: मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होना सिर्फ एक सीट का खाली होना नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 के समीकरणों को पूरी तरह उलझा देने वाला 'पॉलिटिकल शॉक' है. दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद मचे इस घमासान ने सदन के भीतर नंबर गेम की नई बहस छेड़ दी है.









