
'समोसे-पिज्जा का मुद्दा उठाते हैं...', राघव चड्ढा पर बरसे सीएम भगवंत मान, आतिशी ने भी घेरा
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में गलत तरीके से नाम काटे जाने का मामला हो या गुजरात में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का, राघव चड्ढा ने ये मुद्दे नहीं उठाए. वॉकआउट के दौरान अपनी सीट पर बैठे रहना भी व्हिप का उल्लंघन है.
आम आदमी पार्टी और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तलवारें खिंच गई हैं. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो बयान जारी कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लिया. इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी अपने ही सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राघव चड्ढा कम्प्रोमाइज्ड हो चुके हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी में संसदीय बोर्ड के नेता समय-समय पर बदलते रहते हैं और यह एक सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि साल 2014 से 2019 के बीच उन्होंने भी डॉक्टर धर्मवीर गांधी की जगह ली थी. भगवंत मान ने कहा कि कई गंभीर मुद्दे ऐसे होते हैं, जिन पर पार्टी उम्मीद करती है कि सांसद वॉकआउट करें या अपनी आवाज उठाएं.
उन्होंने कहा कि जब कोई सांसद ऐसा नहीं करता है, तब ये व्हिप का उल्लंघन होता है. व्हिप का उल्लंघन करने के लिए बाद में कार्रवाई की जाती है. भगवंत मान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाने का मामला हो या गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का, राघव चड्ढा ने इनकी बजाय संसद की कैंटीन में समोसे महंगे होने और पिज्जा की डिलीवरी में देरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है, वह कम्प्रोमाइज्ड हैं.
पीएम की गोद में बैठे हैं राघव- आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा है कि राघव चड्ढा, पीएम मोदी की गोद में बैठे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा किसी भी मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं. आतिशी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए टीएमसी की ओर से लाए गए महाभियोग पर हस्ताक्ष करने से राघव ने इनकार कर दिया. विपक्ष ने जब वॉकआउट किया, वह सदन में बैठे रहे.
यह भी पढ़ें: 'मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना...', AAP के एक्शन पर राघव चड्ढा का रिएक्शन

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का एक मामले विवादों में घिर गया है. इस मामले में अब एलजी मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए राशिद गुल बेकसूर था. वहीं, सेना का कहना है कि वह आतंकी था.

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिससे दुनिया के 20% तेल-गैस का ट्रांसपोर्टेशन रुक गया. कीमतें 60 प्रतिशत बढ़ गईं. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को यू-टर्न लिया और कहा कि अब जबरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलवाएंगे. ईरान की ‘चोक पॉइंट वॉरफेयर’ रणनीति ने कम समय में सफलता हासिल कर ली है.

कुछ महीने पहले तक हालात ऐसे थे कि भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ हमारे रिश्ते रसातल तक पहुंच गए थे. कुछ देशों में इंडिया आउट और बायकॉट इंडिया जैसे कैंपेन तक चलाए जा रहे थे. लेकिन ईरान युद्ध की वजह से सामने आए ऊर्जा संकट के बीच अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. इससे दक्षिण एशिया में शांत लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.

'खुद को विजेता घोषित करे ईरान और खत्म कर दे जंग', ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की मिली सलाह
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान को खुद जीत घोषित कर सीजफायर और डील करने की सलाह दी, जिससे संघर्ष खत्म हो सके.









