
दिल्ली में यूं धड़ल्ले से बन रहा था नकली टूथपेस्ट... घटिया सामान लाते, कंपनी के डिब्बे में भरकर बेचते, Video
AajTak
दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने कंझावला और द्वारका में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली टूथपेस्ट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के रैकेट का भंडाफोड़ किया. छापेमारी में हजारों नकली ट्यूब, मशीनें और बदले हुए डेट वाले उत्पाद बरामद हुए. कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह रैकेट लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन रहा था.
दिल्ली में नकली और एक्सपायर्ड सामान बनाने और बेचने वाले गैंग पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. कंझावला और द्वारका इलाके में चल रहे इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया, जहां नकली ब्रांडेड टूथपेस्ट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को फिर से पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था.
कंझावला इलाके में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. यह अवैध यूनिट महावीर विहार के एक गोदाम में चल रही थी, जहां बेहद गंदे और अस्वच्छ हालात में लोकल पेस्ट को ब्रांडेड टूथपेस्ट के नाम से तैयार किया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, यह नकली पेस्ट बाजार में असली बताकर बेचा जा रहा था, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली और खाली टूथपेस्ट ट्यूब, पैकिंग के डिब्बे, कैप, रैपर, गोंद, हीटिंग मशीन और पेस्ट भरने व सील करने वाली मशीनें बरामद कीं. इसके अलावा करीब 130 किलो नकली पेस्ट ड्रम में भरा हुआ मिला. पुलिस ने बताया कि हजारों की संख्या में तैयार नकली टूथपेस्ट और 10 हजार से ज्यादा खाली ट्यूब भी जब्त की गई हैं.
कंझावला में नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सस्ते और घटिया क्वालिटी के पेस्ट को खाली ट्यूब में भरते थे. इसके बाद मशीन से उन्हें सील कर ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में पैक किया जाता था. इस पूरी प्रक्रिया में मजदूरों को लगाया गया था, जो लगातार इस काम में लगे रहते थे.
इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक हरिओम मिश्रा (58) को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किराए के गोदाम में नकली टूथपेस्ट तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था. पुलिस के अनुसार, यह काम लंबे समय से चल रहा था और इससे बड़ी मात्रा में मुनाफा कमाया जा रहा था.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मची आर-पार की जंग की जद में अब कई देश आ चुके हैं. इसके नतीजतन तेल और गैस का संकट बढ़ चुका है. अब हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ा दी गईं हैं. इस बीच चंडीगढ़ में आजतक संवाददाता ने ये जानने की कोशिश की कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर क्या असर पड़ रहा है. देखें रिपोर्ट.

सिद्धिपेट के मुस्त्याल गांव में एक युवक और युवती ने जातीय विरोध के कारण आत्महत्या कर ली. अनुमुला राकेश रेड्डी और थरिगोप्पुला हारिका ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन राकेश के परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया. राकेश ने 28 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया और 30 मार्च को मौत हो गई. हारिका ने 2 अप्रैल को राकेश की मौत के बाद आत्महत्या कर ली.

MP Rajya Sabha Election 2026 equation: मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होना सिर्फ एक सीट का खाली होना नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 के समीकरणों को पूरी तरह उलझा देने वाला 'पॉलिटिकल शॉक' है. दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद मचे इस घमासान ने सदन के भीतर नंबर गेम की नई बहस छेड़ दी है.

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का एक मामले विवादों में घिर गया है. इस मामले में अब एलजी मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए राशिद गुल बेकसूर था. वहीं, सेना का कहना है कि वह आतंकी था.









