
पंजाब BJP ऑफिस पर ग्रेनेड अटैक, देखें मौका-ए-वारदात से आजतक की रिपोर्ट
AajTak
चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर बुधवार को ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया गया. एक वीडियो में संदिग्ध को ग्रेनेड पिन निकालकर BJP ऑफिस पर फेंकते हुए दिखाया गया था. इस मामले में अब तक कुछ CCTV भी सामने आए हैं. चंडीगढ़ पुलिस ने दूसरी एजेंसियों से भी जांच में मदद की बात कही थी.

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का एक मामले विवादों में घिर गया है. इस मामले में अब एलजी मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए राशिद गुल बेकसूर था. वहीं, सेना का कहना है कि वह आतंकी था.

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिससे दुनिया के 20% तेल-गैस का ट्रांसपोर्टेशन रुक गया. कीमतें 60 प्रतिशत बढ़ गईं. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को यू-टर्न लिया और कहा कि अब जबरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलवाएंगे. ईरान की ‘चोक पॉइंट वॉरफेयर’ रणनीति ने कम समय में सफलता हासिल कर ली है.

कुछ महीने पहले तक हालात ऐसे थे कि भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ हमारे रिश्ते रसातल तक पहुंच गए थे. कुछ देशों में इंडिया आउट और बायकॉट इंडिया जैसे कैंपेन तक चलाए जा रहे थे. लेकिन ईरान युद्ध की वजह से सामने आए ऊर्जा संकट के बीच अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. इससे दक्षिण एशिया में शांत लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.

'खुद को विजेता घोषित करे ईरान और खत्म कर दे जंग', ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की मिली सलाह
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान को खुद जीत घोषित कर सीजफायर और डील करने की सलाह दी, जिससे संघर्ष खत्म हो सके.









