
'बार-बार यहां चक्कर क्यों काट रहे हो?' यह पूछने पर हो गई SRPF जवान की हत्या, बेटी को बचाने की कीमत जान देकर चुकाई
AajTak
नागपुर के वानाडोंगरी इलाके में अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना एक SRPF जवान को भारी पड़ गया. मनचले युवक और उसके साथियों ने मिलकर बीच सड़क पर लोहे की रॉड से हमला कर जवान की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.
नागपुर शहर में सामने आई एक घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है. घर के पास संदिग्ध रूप से बार-बार चक्कर लगाने वाले युवक से सवाल पूछने पर विवाद हुआ और SRPF जवान की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एमआईडीसी थाना इलाके का यह मामला है. नागपुर के वानाडोंगरी में रहने वाले पंकज ठाकुर की बेटी का आकाश मंडल नामक युवक पीछा कर रहा था और उनके घर के पास बार-बार चक्कर लगा रहा था. यह बात बेटी ने अपने पिता को बताई, जिसके बाद पंकज ठाकुर ने उससे पूछा, ''बार-बार यहां चक्कर क्यों लगा रहे हो?''
इसके बाद गुरुवार को आरोपी आकाश फिर ठाकुर की बेटी से बात करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ. कुछ समय बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह अपने भाई हर्षित मंडल और अन्य साथियों को लेकर वापस आया और पंकज ठाकुर पर अचानक हमला कर दिया.
इस दौरान ठाकुर के साथ मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. झड़प के दौरान आकाश मंडल ने लोहे की रॉड से ठाकुर पर जोरदार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हमले में ठाकुर के कुछ रिश्तेदार भी घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है. देखें VIDEO:-
घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश मंडल और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही इस घटना के पीछे के कारणों और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है.

आज का दंगल ईरान की जंग की बिगड़ती सूरत के बीच राहत तलाश रही दुनिया को लेकर है...जंग की सूरत ऐसे बिगड़ रही है कि अमेरिका ने अब सैन्य ठिकानों से अलग अस्पतालों -पुलों पर हमले शुरू कर दिये हैं...ईरान भी पलटवार की तैयारी में है... इस बीच पूरी दुनिया को इस जंग का जो खामियाजा उठाना पड़ रहा है...उससे छुटकारे की कोशिशें तेज हो गई हैं...संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC के मौजूदा अध्यक्ष बहरीन ने होर्मुज खोलने के लिए जो प्रस्ताव पेश किया है उस पर कल वोटिंग होनी है...प्रस्ताव पास होता है तो होर्मुज से सभी जहाजों की सुरक्षा निगरानी के बीच आवाजाही हो सकेगी.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मची आर-पार की जंग की जद में अब कई देश आ चुके हैं. इसके नतीजतन तेल और गैस का संकट बढ़ चुका है. अब हाल ही में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ा दी गईं हैं. इस बीच चंडीगढ़ में आजतक संवाददाता ने ये जानने की कोशिश की कि इस बढ़ोतरी से आम आदमी पर क्या असर पड़ रहा है. देखें रिपोर्ट.

सिद्धिपेट के मुस्त्याल गांव में एक युवक और युवती ने जातीय विरोध के कारण आत्महत्या कर ली. अनुमुला राकेश रेड्डी और थरिगोप्पुला हारिका ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन राकेश के परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया. राकेश ने 28 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया और 30 मार्च को मौत हो गई. हारिका ने 2 अप्रैल को राकेश की मौत के बाद आत्महत्या कर ली.

MP Rajya Sabha Election 2026 equation: मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होना सिर्फ एक सीट का खाली होना नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 के समीकरणों को पूरी तरह उलझा देने वाला 'पॉलिटिकल शॉक' है. दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद मचे इस घमासान ने सदन के भीतर नंबर गेम की नई बहस छेड़ दी है.









