
दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट भी बरामद किया है.
दिल्ली पुलिस ने कंझावला इलाके में चल रही नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक यूनिट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को भी गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को एक टीम ने महावीर विहार स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकेजिंग सामग्री, मशीनें, ब्रांड का नाम लिखी हुई चिपकने वाली टेप, गोंद, हीटिंग गन और कच्चा माल जब्त किया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब्त किए गए सामान की कीमत कई लाख रुपये थी और इसे बनाने की अस्वच्छ परिस्थितियों के कारण इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था." अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान छह मजदूरों को एक जाने-माने टूथपेस्ट ब्रांड की ट्यूबों में स्थानीय रूप से तैयार किया गया पेस्ट भरते हुए देखा गया.
यह भी पढ़ें: एक्सपायरी डेट बदलकर बेच रहे थे कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचे जालसाज
मजदूरों ने पुलिस को बताया कि यह यूनिट रोहिणी के रहने वाले हरि ओम मिश्रा नाम के एक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही थी. उन्होंने बताया कि 58 वर्षीय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह किराए की जगह से बिना किसी लाइसेंस, बिल या अधिकृत दस्तावेजों के यह काम कर रहा था.
बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट के साथ पैकिंग सामान बरामद
पुलिस ने बताया कि उन्होंने लगभग 1800 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूबों के साथ-साथ 10000 से अधिक खाली ट्यूब और 1200 से अधिक पैक की हुई ट्यूबें बरामद की हैं. पुलिस ने बताया कि ड्रमों में भरकर रखा गया लगभग 130 किलोग्राम नीला पेस्ट भी जब्त किया गया है. इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का एक मामले विवादों में घिर गया है. इस मामले में अब एलजी मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए राशिद गुल बेकसूर था. वहीं, सेना का कहना है कि वह आतंकी था.

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिससे दुनिया के 20% तेल-गैस का ट्रांसपोर्टेशन रुक गया. कीमतें 60 प्रतिशत बढ़ गईं. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को यू-टर्न लिया और कहा कि अब जबरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलवाएंगे. ईरान की ‘चोक पॉइंट वॉरफेयर’ रणनीति ने कम समय में सफलता हासिल कर ली है.

कुछ महीने पहले तक हालात ऐसे थे कि भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ हमारे रिश्ते रसातल तक पहुंच गए थे. कुछ देशों में इंडिया आउट और बायकॉट इंडिया जैसे कैंपेन तक चलाए जा रहे थे. लेकिन ईरान युद्ध की वजह से सामने आए ऊर्जा संकट के बीच अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. इससे दक्षिण एशिया में शांत लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.

'खुद को विजेता घोषित करे ईरान और खत्म कर दे जंग', ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की मिली सलाह
ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच पूर्व विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ईरान को खुद जीत घोषित कर सीजफायर और डील करने की सलाह दी, जिससे संघर्ष खत्म हो सके.









