
देशभर में रह रहे बंगाल के निवासी क्यों अपने राज्य का कर रहे रुख, देखें रिपोर्ट
AajTak
देशभर में रह रहे बंगाल के निवासी इन दिनो अपने राज्य का रुख कर रहे हैं. इसके पीछे क्या मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा कराई जा रही एसआईआर की प्रक्रिया समेत क्या गर्मियों की छु्ट्टियां भी है वजह? देखें बंगाली समुदाय से आजतक संवाददाता की ये बातचीत.

MP Rajya Sabha Election 2026 equation: मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होना सिर्फ एक सीट का खाली होना नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 के समीकरणों को पूरी तरह उलझा देने वाला 'पॉलिटिकल शॉक' है. दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद मचे इस घमासान ने सदन के भीतर नंबर गेम की नई बहस छेड़ दी है.

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का एक मामले विवादों में घिर गया है. इस मामले में अब एलजी मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए राशिद गुल बेकसूर था. वहीं, सेना का कहना है कि वह आतंकी था.

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिससे दुनिया के 20% तेल-गैस का ट्रांसपोर्टेशन रुक गया. कीमतें 60 प्रतिशत बढ़ गईं. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को यू-टर्न लिया और कहा कि अब जबरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलवाएंगे. ईरान की ‘चोक पॉइंट वॉरफेयर’ रणनीति ने कम समय में सफलता हासिल कर ली है.










