
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज... आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अलर्ट
AajTak
दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवाओं और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रेटर नोएडा में ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान हुआ. IMD ने अगले 3 दिनों तक बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है.
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. सुबह से दोपहर तक गर्मी का एहसास था, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए. तेज हवाएं चलने लगीं और कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शाम के वक्त दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. कुछ जगहों पर बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश भी हुई.
गर्मी से राहत, लेकिन कब तक?
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान 36-37 डिग्री के आसपास था, जो सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा था. लेकिन आज पश्चिम से आई एक मौसमी हलचल की वजह से ठंडक आ गई.
IMD का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है. कल यानी 4 अप्रैल को भी बादल रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
ग्रेटर नोएडा में ओले गिरे, किसान परेशान

MP Rajya Sabha Election 2026 equation: मध्य प्रदेश की सियासत में दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होना सिर्फ एक सीट का खाली होना नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव 2026 के समीकरणों को पूरी तरह उलझा देने वाला 'पॉलिटिकल शॉक' है. दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद मचे इस घमासान ने सदन के भीतर नंबर गेम की नई बहस छेड़ दी है.

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गांदरबल में हुए एनकाउंटर का एक मामले विवादों में घिर गया है. इस मामले में अब एलजी मनोज सिन्हा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गए राशिद गुल बेकसूर था. वहीं, सेना का कहना है कि वह आतंकी था.

ईरान ने 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिससे दुनिया के 20% तेल-गैस का ट्रांसपोर्टेशन रुक गया. कीमतें 60 प्रतिशत बढ़ गईं. राष्ट्रपति ट्रंप ने 2 अप्रैल को यू-टर्न लिया और कहा कि अब जबरन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलवाएंगे. ईरान की ‘चोक पॉइंट वॉरफेयर’ रणनीति ने कम समय में सफलता हासिल कर ली है.

कुछ महीने पहले तक हालात ऐसे थे कि भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ हमारे रिश्ते रसातल तक पहुंच गए थे. कुछ देशों में इंडिया आउट और बायकॉट इंडिया जैसे कैंपेन तक चलाए जा रहे थे. लेकिन ईरान युद्ध की वजह से सामने आए ऊर्जा संकट के बीच अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं. इससे दक्षिण एशिया में शांत लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.









