
5 जुलाई से चिराग पासवान निकालेंगे ‘आशीर्वाद यात्रा’ पिता राम विलास के लिए सरकार से मांगा ‘भारत रत्न’
Zee News
इतवार को दिल्ली में चिराग के जरिए बुलाई गई कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान दे सभी सदस्यों को पार्टी संविधान का हलफ दिलाया और उनसे इस बात की यकीन दहानी कराई कि वह सभी पार्टी को हर हाल में महफूज रखेंगे.
नई दिल्लीः चिराग पासवान गुट ने इतवार को नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई. बैठक की शुरुआत में ही चिराग पासवान दे सभी सदस्यों को पार्टी संविधान का हलफ दिलाया और उनसे इस बात की यकीन दहानी कराई कि वह सभी पार्टी को हर हाल में महफूज रखेंगे. साथ ही बैठक में फैसला लिया गया है कि आने वाले 5 जुलाई को राम विलास पासवान की यौमे पैदाईश पर पूरे बिहार में ‘आर्शीवाद यात्रा’ निकाली जाएगी. इस मौके पर चिराग पासवान ने सरकार से अपने वालिद राम विलास पासवान के लिए ‘ भारत रत्न’ ऐजाज का मुतालबा किया है. इसके साथ ही चिराग ने मांग की है की बिहार में राम विलास पासवान का एक बड़ा सा मुजस्समा कायम किया जाए. Most of the members were present at national executive meeting. The members condemned & opposed the use of party's symbol & name by expelled members. It has also been demanded to confer Bharat Ratna upon Ram Vilas Paswan & install a big statue of him in Bihar: Chirag Paswan, LJP — ANI (@ANI)More Related News
