
5 छक्के, 6 चौके... देवदत्त पडिक्कल ने रणजी मैच में बल्ले से किया धुआं-धुआं, कर्नाटक को दिलाई यादगार जीत
AajTak
देवदत्त पडिक्कल ने टी20 अंदाज में बैटिंग कर कर्नाटक को पंजाब पर जीत दिलाई, जिसके चलते उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. देवदत्त के शतक की बदौलत कर्नाटक ने 28वें ओवर में ही 250 रनों का टारगेट अचीव कर लिया.
कर्नाटक ने मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 की सबसे सनसनीखेज जीतों में से एक दर्ज कर इतिहास रच दिया. दो से भी कम सेशन में 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करना बेहद मुश्किल होता है, वो भी घरेलू मैदान पर खेल रही पंजाब की मजबूत टीम के खिलाफ. लेकिन कर्नाटक ने दबाव में बेहतरीन जज्हाू दिखाया और मुकाबला अपने नाम कर नॉकआउट में प्रवेश कर लिया.
विकेट से मदद मिल रही थी और पंजाब के गेंदबाज लगातार सवाल खड़े कर रहे थे. ऐसे समय में कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और एक ऐसी पारी खेली, जिसे इस रणजी सीजन की यादगार पारियों में गिना जाएगा. पडिक्कल ने महज 85 गेंदों में नाबाद 120 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल रहे. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और समझदारी का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला. जहां जरूरत पड़ी, उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की और जब मौका मिला, तो पंजाब के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए.
देवदत्त पडिक्कल ने ना सिर्फ रन बनाए, बल्कि टीम के ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास भी भर दिया. पडिक्कल को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का भी अहम साथ मिला, जिससे कर्नाटक लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ता रहा. जैसे-जैसे रन घटते गए, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की धड़कनें तेज होती चली गईं. अंततः कर्नाटक ने पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. देख जाए तो कर्नाटक ने 27.5 ओवरों में ही टारगेट चेज कर लिया.
इस जीत के साथ कर्नाटक ने ग्रुप बी में अपने अभियान का शानदार अंत किया. टीम ने कुल 27 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालफाई किया. इस ग्रुप में मध्य प्रदेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कर्नाटक ने अपने दमदार प्रदर्शन से अंतिम आठ में जगह बनाई. अब क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के सामने और भी बड़ी चुनौती होगी.
देवदत्त पडिक्कल की अगुवाई वाली टीम का सामना मुंबई से होगा, जो पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है. हालांकि, पंजाब के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के बाद कर्नाटक का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा और टीम मुंबई को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
देवदत्त पडिक्कल की यह इनिंग्स ना सिर्फ कर्नाटक के रणजी सफर में अहम साबित हुई, बल्कि यह भी दिखाती है कि बड़े मंच पर कप्तान ने जिम्मेदारी उठाते हुए कैसे टीम को संकट से बाहर निकाला जा सकता है. रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








