
5 गेंदों में 5 विकेट... कीवी गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, फर्स्ट क्लास में पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
पांच गेंदों में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड किसी फर्स्ट क्लास मैच में पहली बार बना है. वैसे टी20 क्रिकेट में ऐसा पहले हो चुका है. आयरलैंड के स्टार ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर ने एक घरेलू टी20 मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी.
न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड (Plunket Shield) में 8 मार्च (रविवार) को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स (Central Districts) और नॉर्दर्न ड्रिस्ट्रिक्ट्स (Northern Districts) के बीच नेपियर के मैकलीन पार्क में आयोजित मुकाबले में तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल (Brett Randell) ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. सेंट्रल ड्रिस्ट्रिक्ट्स के खेल रहे ब्रेट रैंडेल ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की पहली पारी में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट झटक लिए.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सालों पुराने इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके हैं. इससे पहले आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फऱ ने 2021 में एक घरेलू टी20 मैच में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके थे. जबकि जिम्बाब्वे के युवा गेंदबाज केलिस नधलोवु ने 2024 में अंडर-19 टी20 मैच में ऐसा कारनामा किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई भी गेंदबाज लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट नहीं ले पाया है.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत, एक बार फिर 'कीवी चैलेंज', सूर्या ब्रिगेड बदलेगी इतिहास?
ब्रेट रैंडेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी कूपर को बोल्ड कर दिया. बल्लेबाज ने गेंद को छोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद अंदर आ गई और सीधे स्टम्प्स पर जा लगी, इसके बाद अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज जीत रावल के भी स्टम्प्स उड़ा दिए. रैंडेल ने दूसरी गेंद पर जो कार्टर को विकेटकीपर डेन क्लीवर के हाथों कैच कराया और इसी के साथ उनकी हैट्रिक पूरी हो गई. हालांकि इस फैसले से बल्लेबाज खुश नजर नहीं आए और उन्होंने अंपायर की ओर देखते हुए नाराजगी भी जताई.
ब्रेट रैंडेल यहीं नहीं रुके. उन्होंने अगली गेंद पर रॉबर्ट ओ'डोनेल को स्लिप में कर्टिस हीफी के हाथों कैच कराया, जबकि चौथी गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क को आउट कर दिया. गेंद क्लार्क के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टम्प्स से टकरा गई और इस तरह रैंडेल ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लेने का ऐतिहासिक कारनामा पूरा कर लिया. इन पांच विकेटों में से तीन तो ऐसे रहे, जिसमें बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट हुए.
मैच की बात करें तो सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने अपनी पहली पारी में 373 रन बनाए थे. इसके जवाब में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और ब्रेट रैंडेल का ऐतिहासिक स्पेल देखने को मिला. 5 गेंदों पर 5 विकेट लेने के बाद भी रैंडेल का कहर जारी रहा. उन्होंने अगले ओवर में बेन पोमारे को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर स्कॉट कुगलेइन की गिल्लियां उड़ा दीं. रैंडेल ने 11 ओवरों में 25 रन देरकर 7 विकेट झटके. उनकी घातक गेंदबाजी के चलते नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की पूरी टीम महज 82 रन पर ढेर हो गई और टीम को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








