
45 साल पहले आई ये फिल्म अनिल कपूर के लिए बनी थी टर्निंग प्वाइंट, अभिनेता आज भी बताते हैं 'मील का पत्थर'
ABP News
साल 1986 में रिलीज हुई अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'कहां कहां से गुजर गया' को हुए 45 साल, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा ये मेरे लिए महत्वपूर्ण शुरुआत थी.
साल 1986 में रिलीज हुई अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'कहां कहां से गुजर गया' को 45 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर अभिनेता बेहद इमोशनल नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावनाएं व्यक्त कीं.
अनिल कपूर की डेब्यू फिल्म
अनिल कपूर ने फिल्म 'कहां कहां से गुजर गया' के 45 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया है. उन्होंने इसे अपने करियर का टर्निंग पॉइंट और मील का पत्थर बताया. अनिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े वीडियो कोलाज पोस्ट करते हुए लिखा, "45 साल पहले, एक फिल्म जिसे खरीदार ढूंढने में मुश्किल हो रही थी, आखिरकार सिर्फ एक शो में रिलीज हुई, और वो एक शो मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया."
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)













