
400 साल पुराने कब्र में मिले 'वैम्पायर' के कंकाल...? खोजने वाले वैज्ञानिक ने बताई ये सच्चाई
AajTak
क्रोएशिया के एक पुराने किले राचेसा में 15वीं शताब्दी के एक 'वैम्पायर' के अवशेष पाए गए हैं, जिसका सिर काट दिया गया था और धड़ उल्टा था. ताकि वह फिर से जीवित न हो सके.
'वैम्पायर' हॉलीवुड फिल्मों और पौराणिक पश्चिमी कथाओं का एक डरावना पात्र है. इससे हर कोई वाकिफ हैं. इसे बुरे काम करने वाला और इंसानों का खून चूसने वाला बताया जाता है. कई यूरोपीय देशों में इसके अस्तित्व से जुड़े कथा-कहानियां सैकड़ों साल पहले काफी प्रचलित थी, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं था. फिर भी कई लोगों को इस संदेह में कि वे वैम्पायर हो सकते हैं उन्हें मार डाला गया.
इन्हीं किस्से-कहानियों पर कई हॉलीवुड फिल्में, टीवी शो और वेब सीरीज बन चुकी हैं. अब क्रोएशिया के एक मध्ययुगीन किले में एक 'वैम्पायर' के अवशेष मिलने की बात कही जा रही है. चलिए जानते हैं इस कंकाल को खोजने वाले वैज्ञानिकों क्या बताया?
क्रोशिया में मिला संदिग्ध वैम्पायर का शव क्रोएशिया के एक पुराने किले राचेसा में 15वीं शताब्दी के एक 'वैम्पायर' के अवशेष पाए गए हैं, जिसका सिर काट दिया गया था और धड़ उल्टा था. ताकि वह फिर से जीवित न हो सके. राचेसा को नाइट्स टेम्पलर (धर्म योद्धाओं) का संदिग्ध गढ़ माना जाता है. वहां 180 से अधिक शव दफन हैं, लेकिन इनमें से एक विशेष रूप से असामान्य शव के अवशेष मिले हैं.
शव को दफनाने से पहले किया ये हाल डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इन अवशेषों पर शोध करने वाली मुख्य रिसर्चर और पुरातत्वविद् डॉ. नताशा सार्कीक कहती हैं कि शरीर को जिस प्रकार व्यवस्थित किया गया था, उससे साफ पता चलता है कि ये स्वभाविक नहीं है, बल्कि यह एक मानवीय हस्तक्षेप था. यानी किसी इंसान ने शव के साथ छेड़छाड़ कर इसे फिर से दफना दिया होगा.
फिर से शव के जीवित होने का रहा होगा संदेह संदिग्ध पिशाच को जीवित लोगों से बदला लेने से रोकने का प्रयास किया गया होगा. उसके बाद उसके धड़ को सावधानीपूर्वक उल्टा करके रखा गया. सिर 30 सेमी दूर रखा गया था. उसके पैरों के बीच एक 'बड़ी ईंट' भी पाई गई थी और उसके सिर के नीचे एक बड़ा पत्थर रखा हुआ था.
पुराने समय में वैम्पायर के अस्तित्व पर लोगों करते थे भरोसा डॉ. सार्कीक का कहना है कि क्रोएशिया जैसे स्लाविक देशों में लोग सैकड़ों वर्षों से वैम्पायर और पिशाचों के अस्तित्व में दृढ़ विश्वास रखते थे. क्रोएशियाई ग्रामीण जुरे ग्रांडो अलिलोविच के मामले का उल्लेख किया, जिनकी मृत्यु 1656 में हुई थी और ऐतिहासिक अभिलेखों में उन्हें पिशाच यानी वैम्पायर बताया गया है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









