
40 की उम्र के बाद भी त्वचा रहेगी जवां और चमकदार, बस करें ये 5 काम
AajTak
अगर आपकी उम्र 40 पार होने जा रही है तो आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है.अगर आपकी उम्र भी इसी पड़ाव पर है तो आपको भी एक्सपर्ट्स के दिए कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्स जान लेने चाहिए. इससे आपकी स्किन जवां और चमकदार बनी रहेगी.
अगर आपकी उम्र 40 पार होने जा रही है तो आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है. 40 की उम्र होने के बाद बढ़ती उम्र, पर्यावरण में बदलाव, शरीर में हार्मोन के बदलने से हमारी स्किन पर गलत असर पड़ता है. 40 की उम्र होने के बाद त्वचा पर कुछ लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं. इनमें चेहरे का लचीला होना, फाइन लाइंस और झुर्रियां, स्किन डिहाइड्रेशन, पिगमेंटेशन और स्किन टोन में असामान्य बदलाव, हार्मोन बदलने के वजह से स्किन सेंसिटिविटी हो जाना और त्वचा का पतला होना शामिल है.
अगर आपकी उम्र भी इसी पड़ाव पर है तो आपको भी एक्सपर्ट्स के दिए कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्स जान लेने चाहिए. इससे आपकी स्किन जवां और चमकदार बनी रहेगी.
हाइड्रेशन त्वचा में हाइड्रेशन की कमी 40 की उम्र के बाद होने वाली सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए आपको ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जिनमें हाइड्रेशन भरपूर मात्रा में हो. और ऐसे भी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें जिनमें हाइलूरोनिक एसिड हो, जिससे आपकी स्किन हमेशा हाइड्रेटेड रहें. साथ ही स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए सेरामाइड्स युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
सनस्क्रीन 40 की उम्र के बाद सूर्य की किरणों से होने वाली पिगमेंटेशन, फाइन लाइंस, स्किन की टाइटनेस में कमी बहुत ज्यादा ही दिखाई देने लगती है, इसीलिए सनस्क्रीन आपकी त्वचा की देखरेख के लिए डेली रूटीन में शामिल होनी ही चाहिए. धूप हो या ना हो, लेकिन आपको इसका इस्तेमाल रोजाना करना चाहिए.
स्किन सीरम अच्छे एंटीआऑक्सीडेंट सीरम जैसे हयालूरोनिक एसिड या विटामिन सी सीरम, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए पेप्टाइड-बेस्ड क्रीम, रेटिनॉल या बाकुचिओल सीरम जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने और फाइन लाइंस को स्मूथ करता है.
आंखो के लिए क्रीम आंखों के आसपास की त्वचा सबसे नाजुक और पतली होती है. आंखों के नीचे फाइन लाइंस, सूजन, डार्क सर्कल, क्रो फीट मतलब आंखों के आस-पास पड़ने वाली झुर्रियां हो जाती हैं. फाइन लाइंस को कम करने और कोलेजन को बढ़ाने के लिए पेप्टाइड्स और विटामिन सी वाली आई क्रीम का यूज करना चाहिए.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









