
4 साल में हुआ तलाक, करोड़पति एक्टर ने हीरोइन संग रचाई थी दूसरी शादी, बहू के लिए पिता बोले- वो मेरी बेटी...
AajTak
पहली शादी टूटने के बाद साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य ने पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग दूसरी शादी करके घर बसाया था. अब एक्टर के पिता नागार्जुन ने बताया है कि वो अपनी बहू को बेटी समान मानते हैं.
नागा चैतन्य साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. प्रोफेशनल लाइफ में वो काफी अच्छा कर रहे हैं. एक्टर के तौर पर उन्होंने काफी नाम कमाया है. मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. तलाक के बाद नागा चैतन्य ने पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग दूसरी शादी रचाई थी. नागा की दूसरी पत्नी शोभिता संग उनके पिता और सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं? अब उन्होंने इस बारे में बात की है. तो आइए जानते हैं...
बहू संग कैसा है नागार्जुन का बॉन्ड?
हाल ही में TOI संग बातचीत में नागार्जुन ने बहू शोभिता धुलिपाला संग अपने रिश्ते पर बातचीत की. बहू शोभिता संग अपने बॉन्ड पर नागार्जुन बोले- वो शानदार हैं. हम किताबों और म्यूजिक के बारे में बात करते हैं. वो फिलहाल नागा के घर में गार्डन बनाना चाहती हैं.
'मुझे भी गार्डनिंग में खास इंटरेस्ट है. हम इस बारे में ज्यादा बातें करते हैं. हमारा रिश्ता बेहद खूबसूरत है. ऐसा लगता है कि घर में एक बेटी आ गई है. हमारी अब दो बेटियां हैं जैनब (अखिल की पत्नी) और शोभिता.'
कैसे हुई थी शोभिता और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात?
इससे पहले एक पुराने इंटरव्यू में नागार्जुन ने बताया था कि बेटे नागा चैतन्य और शोभिता को उन्होंने ही मिलवाया था. उन्होंने बताया था कि 'गुडाचारी' फिल्म में वो शोभिता की परफॉर्मेंस से काफी इंप्रेस हुए थे. उन्होंने एक्ट्रेस को घर पर मिलने बुलाया था. तभी नागा चैतन्य और शोभिता की पहली मुलाकात हुई थी. इस तरह दोनों की दोस्ती हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











