
4 छक्के-11 चौके, 32 गेंदों में 76 रन… ईशान किशन की आंधी से क्यों ‘नाराज’ हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव?
AajTak
ईशान किशन ने रायपुर टी20 में अपनी पारी से समां बांध दिया. 4 छक्कों और 11 चौकों की बदौलत महज 32 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. हालांकि इस पारी पर सूर्यकुमार यादव का जो रिएक्शन आया, वो काफी चर्चा में रहा.
टीम इंडिया ने रायपुर में दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने आधुनिक T20 बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी. 6 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारत ने मैच को एकतरफा बना दिया और 28 गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली.
इस शानदार जीत के नायक रहे ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव. किशन ने मुश्किल हालात में 32 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन ठोक दिए. ईशान किशन ने 4 छक्के और 11 चौके जड़े. वहीं सूर्या ने 9 चौके और 4 छक्के जड़े. यह भी पढ़ें: रायपुर T20 में धमाके के बाद ईशान इमोशनल, सुनाई ड्रीम कमबैक की कहानी
𝟓𝟎 𝐢𝐧 𝐚 𝐟𝐥𝐚𝐬𝐡 ⚡#IshanKishan slams the fastest T20I half-century in just 21 balls for India v NZ. 😮💨#INDvNZ, 2nd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/Be1n2FWbLQ pic.twitter.com/UbpqrgpcTm
मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने किशन की जमकर तारीफ की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- मुझे नहीं पता ईशान ने दोपहर में क्या खाया या कौन-सा प्री-वर्कआउट लिया? लेकिन मैंने किसी को इस तरह बल्लेबाजी करते नहीं देखा.
सूर्या ने खास तौर पर पावरप्ले में ईशान की तारीफ करते हुए कहा कि 6/2 से उबरकर पावरप्ले में 70-75 रन तक पहुंचना अविश्वसनीय था.वह बोले- यही हम बैटर्स से चाहते हैं, खुद को खुलकर एक्सप्रेस करना.यह भी पढ़ें: रायपुर टी20 में टीम इंडिया की 7 विकेट से धमाकेदार जीत, सूर्या-ईशान ने कीवी गेंदबाजों को धो डाला
तीसरे विकेट के लिए किशन और सूर्या के बीच सिर्फ 49 गेंदों में 122 रन की साझेदारी हुई. जब नौवें ओवर में शतकीय साझेदारी पूरी हुई, तब SKY सिर्फ 19 रन पर थे.यह भी पढ़ें: कप्तान सूर्या की चली आंधी, ईशान किशन भी बॉलर्स पर बरसे... रायपुर T20 में टीम इंडिया ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








