
36 साल के ओडिया सिंगर हुमाने सागर का निधन, गंभीर बीमारियों के बाद तोड़ा दम, सदमे में फैंस
AajTak
ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध सिंगर हुमाने सागर का 36 साल की उम्र में एम्स भुवनेश्वर में निधन हो गया. उन्हें कई गंभीर बीमारियां थीं. उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्षी नेता नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है. उनके निधन से संगीत जगत में मातम पसरा है.
ओडिया इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सुनने को मिली है. 36 साल के सिंगर हुमाने सागर के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई है. सोमवार को उनका निधन हुआ. एम्स भुवनेश्वर में उनका इलाज चल रहा था. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सागर को शुक्रवार को भर्ती कराया गया था. वो एक नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे.
हुमाने सागर को क्या हुआ था?
सिंगर को निमोनिया, पुरानी लीवर बीमारी का बिगड़ना (ACLF), मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम की शिकायत थी. सिंगर ने रात 9.08 बजे अंतिम सांस ली थी. उनके निधन की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर लोग सिंगर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लोगों ने महज 36 की उम्र में सिंगर की इतनी सारी गंभीर बीमारी होने पर हैरानी जताई है.
सीएम माझी ने जताया शोक
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सागर के निधन पर शोक जताया है. सीएम ने कहा- मैं मशहूर गायक हुमाने सागर के निधन की खबर जानकर बेहद दुखी हूं. उनका जाना संगीत और सिनेमा के लिए क्षति है. मैं उनके परिवार को अपनी संवेदना देता हूं और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.
विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी सागर को याद किया. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा- सागर के संगीत ने कईयों के दिलों को छुआ था. ओडिया संगीत में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. नवीन पटनायक ने सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की. साथ ही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











