
34 छक्के, 39 चौके और 499 रन, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में रिकॉर्ड्स की बारिश, संजू सैमसन रच गए खास कीर्तिमान
AajTak
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह पा ली है. सेमीफाइनल काफी कांटेदार रहा और जमकर रन बने. जैकब बेथेल ने शतकीय पारी खेली, वहीं संजू सैमसन ने शानदार 89 रन बनाए.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ यह मुकाबला आखिरी ओवर तक गया, जहां भारतीय टीम ने सात रनों से रोमांचक जीत हासिल की. अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा. न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था.
यह भी पढ़ें: अक्षर के कैच, बुमराह-हार्दिक के वो 2 ओवर, संजू की हिटिंग... भारत ने इंग्लैंड का सपना यूं किया चकनाचूर
भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबले में कुल 499 रन बने. टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में बनाए गए ये सर्वाधिक रन रहे. इससे पहले टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में कुल 459 रन बने थे. ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा सबसे बड़ा हाईस्कोरिंग मुकाबला रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज मुकाबला टॉप पर है. साल 2023 में सेंचुरियन में खेले गए मैच में कुल 517 रन बने थे.
मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन 517- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023 499- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 496- भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026 489- भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016 488- न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018 488- बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022
इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 19 और इंग्लिश बैटर्स ने 15 छक्के लगाए. पहली बार किसी टी20 विश्व कप मैच में इतने छक्के लगे. मुकाबले में कुल 73 बाउंड्रीज (39 चौके और 34 छक्के) लगे, जो किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक हैं. 2016 में इसी मैदान पर इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में 61 बाउंड्रीज लगे थे.
टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक छक्के 34- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026 सेमीफाइनल 31- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े, 2026 30- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 28- भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, 2026 25- इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता, 2026

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








