
30 लाख की SUV किराये पर लेकर चलाएं, भारत में कंपनी की पहली बार एंट्री
AajTak
भारतीय बाजार में फ्रांस की एक और बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen ने दमदार SUV के साथ एंट्री मारी है. Citroen ने भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) की डिलीवरी शुरू कर दी है. इस SUV का लुक बेहद शानदार है.
भारतीय बाजार में फ्रांस की एक और बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Citroen ने दमदार SUV के साथ एंट्री मारी है. Citroen ने भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी C5 Aircross (C5 एयरक्रॉस) की डिलीवरी शुरू कर दी है. इस SUV का लुक बेहद शानदार है. आप 50 हजार रुपये देकर Citroen C5 Aircross एसयूवी की बुकिंग करा सकते हैं. इसकी प्री-बुकिंग काफी पहले से चल रही है. आप दो तरह से इस SUV की बुकिंग कर सकते हैं. आप La Maison डीलरशिप पर 50,000 रुपये की राशि देकर बुकिंग करा सकते हैं. इसके अलावा Citroen India की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी बुकिंग की जा सकती है. Citroen India ने बताया कि अब तक Citroen C5 Aircross के लिए 1000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स के साथ उतारा है, इनमें Feel और Shine शामिल हैं. भारत में इसकी बिक्री कम्पलीट नॉक्ड डाउन (CKD) किट के जरिए हो रही है. इसकी असेंबलिंग Citroen के तमिलनाडु प्लांट में हो रही है.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











