
30 रन बनाकर भी इतिहास रच गए वैभव सूर्यवंशी... शुभमन गिल-उन्मुक्त चंद को पछाड़ा
AajTak
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में सिर्फ 30 रन बनाए. इस इनिंग्स के दौरान वैभव ने शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को एक खास माामले में पछाड़ दिया.
दो बार जीवनदान मिलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए. 1 फरवरी (रविवार) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अहम मैच मेंं बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने अपनी अपार क्षमता की झलक तो दिखाई, लेकिन अंततः 22 गेंदों में संघर्षपूर्ण 30 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने अपनी इनिंग्स में 5 चौके के अलावा एक छक्का लगाया.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी की इनिंग्स पर नियंत्रण से ज्यादा किस्मत का असर दिखा, आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर वह एक ही क्रम में दो बार बच गए. ऑफ स्टम्प के बाहर डाली गई शॉर्ट गेंद पर उन्होंने हुक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद टॉप एज लेकर स्क्वायर लेग की ओर ऊंची चली गई, जहां हुजैफा अहसान ने बेहद आसान कैच छोड़ दिया.
इसके तुरंत बाद सूर्यवंशी एक पल के लिए एकाग्रता खो बैठे और आधी पिच तक आगे निकल आए., पाकिस्तान की ओर से तेज थ्रो आया, लेकिन रन आउट पूरा नहीं हो सका और उन्हें दूसरी बार जीवनदान मिला. हालांकि, इन दोनों मौकों के बावजूद उनके खेलने के अंदाज में कोई बदलाव नहीं आया. उनकी कमजोरी को भांपते हुए पाकिस्तान ने शॉर्ट गेंदों की रणनीति जारी रखी.
अगली ही गेंद पर सूर्यवंशी की पारी का अंत हो गया., मोहम्मद सय्याम ने एक बार फिर शॉर्ट गेंद फेंकी और सूर्यवंशी ने स्क्वायर के सामने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर विकेटकीपर के पास चली गई. इस बार कोई गलती नहीं हुई और विकेटकीपर ने आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया.
वैभव ने क्या रिकॉर्ड बनाया? हालांकि इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने खास कीर्तिमान रचा. वैभव अब यूथ ओडीआई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर आ गए हैं. वैभव ने शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को पछाड़ दिया, जिन्होंने एक समान 1149 रन बनाए थे. वैभव ने अब तक 23 यूथ ओडीआई मैचों में 50.82 की औसत से 1169 रन बनाए हैं, जिसमे तीन शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे. यूथ ओडीआई में भारत के लिए सर्वाधिक रन विजय जोल के बल्ले से निकले. यशस्वी जायसवाल और तन्मय श्रीवास्तव भी इस मामले में वैभव से आगे हैं.
यूथ ओडीआई में भारत के लिए सर्वाधिक रन 1404- विजय जोल 1386- यशस्वी जायसवाल 1316- तन्मय श्रीवास्तव 1169*- वैभव सूर्यवंशी 1149- उन्मुक्त चंद 1149- शुभमन गिल 1080- सरफराज खान

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








