
3 हफ्ते भी नहीं टिकी ट्रंप की पीस डील... गाजा में फिर बमबारी पर उतरा इजरायल, क्या टूट गया सीजफायर
AajTak
हमास पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाते हुए इजरायल ने गाजा पट्टी पर मंगलवार-बुधवार को हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'तुरंत और शक्तिशाली जवाबी कार्रवाई' का आदेश दिया था. यह हमला ऐसे समय हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संघर्षविराम को अपनी बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बता रहे हैं.
इजरायली वायुसेना ने मंगलवार देर रात गाजा पट्टी पर जोरदार हवाई हमले किए. यह हमला तब हुआ जब इजरायल ने फ़िलिस्तीनी संगठन हमास पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में पांच लोग बुरैज शरणार्थी शिविर में, चार गाजा सिटी के सबरा इलाके में और पांच खान यूनिस में एक कार पर हुए हमले में मारे गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले बुधवार सुबह तक जारी रहे.
यह भी पढ़ें: 'गाजा में किन देशों के सैनिक कदम रखेंगे, ये हम तय करेंगे..', नेतन्याहू ने अमेरिका के सामने खींची लकीर
इजरायल की सेना ने अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने "तुरंत और शक्तिशाली जवाबी कार्रवाई" का आदेश दिया था. इजरायली सेना के एक अधिकारी ने कहा कि हमास ने इजरायली बलों पर हमला कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है.
हमास ने बंधकों का शव रोका
हमास के सशस्त्र विंग ‘अल-कसम ब्रिगेड’ ने कहा है कि उसने मंगलवार को एक लापता बंधक का शव सौंपने की जो योजना बनाई थी, उसे फिलहाल टाल दिया गया है. संगठन का कहना है कि गाजा में संघर्षविराम का इजरायल द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है. अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि अगर इजरायल हमले बढ़ाता है, तो इससे शवों की तलाश और उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया में देरी होगी.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









