
ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल का लाइसेंस देने में गजब का स्वार्थ दिखाया है... खाली हो जाएंगे रूस, चीन के टैंकर
AajTak
पहले सत्ता पर कब्जा, अब तेल का बिजनेस. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल का दोहन शुरू कर दिया है. अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला में तेल से जुड़े तमाम कामों का लाइसेंस अमेरिकी कंपनियों को दिया है. अब वेनेजुएला का तेल, रूस, चीन और भारत जैसे देशों के लिए पूरी तरह बंद हो जाएगा.
वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल का खेल शुरू कर दिया है. अमेरिकी ट्रेजरी ने अभी एक जनरल लाइसेंस जारी किया है, जिसके तहत सिर्फ़ अमेरिकी कंपनियां ही वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA से तेल और तेल प्रोडक्ट खरीद सकती हैं. अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट द्वारा गुरुवार को जारी किया गया यह लाइसेंस कई तरह की गतिविधियों को कवर करता है जो वेनेजुएला के कच्चे तेल की खरीद बिक्री को तेज कर सकती हैं. इसमें इस तेल का एक्सपोर्ट, बिक्री, स्टोरेज और रिफाइनिंग शामिल है, बशर्ते ये काम कोई अमेरिकी कंपनी करे.
अमेरिकी राष्ट्रपति लंबे समय से कहते रहे हैं कि अमेरिका को वेनेजुएला का तेल चाहिए. उनकी ये पॉलिसी उन्हीं बयानों के अनुरूप है. इस लाइसेंस के जारी होने के साथ ही ट्रंप का मकसद पूरा हो गया है. अब अमेरिका वेनेजुएला के तेल को पूरी तरह से कंट्रोल करेगा और इस तेल पर उन्हीं अमेरिकी कंपनियों को बिजनेस करने का हक होगा जो ट्रंप की पॉलिसी के तहत काम करते हैं.
यह सामान्य लाइसेंस वेनेजुएला के तेल से संबंधित लेनदेन को अनुमति देता है, जिसमें शामिल हैं:
तेल का उठाना , निर्यात, पुन: निर्यात, बिक्री, पुन: बिक्री , आपूर्ति, भंडारण , मार्केटिंग, खरीद , डिलीवरी या परिवहन, और ऐसे तेल की रिफाइनिंग,
ये सभी गतिविधियां केवल स्थापित अमेरिकी संस्थाओं द्वारा की जा सकती हैं, यानी वे कंपनियां जो 29 जनवरी 2025 से पहले अमेरिकी कानूनों के तहत संगठित हैं. ये लाइसेंस वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA (Petróleos de Venezuela, S.A.) और वेनेजुएला सरकार से जुड़े प्रतिबंधित लेनदेन को कवर करता है.
रूस, चीन और भारत पर असर

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








