
286 रुपए खर्च करने वाले को मिलेगा 4 करोड़ का आलीशान घर!
AajTak
एक लकी ड्रॉ के विजेता को 3.8 करोड़ रुपए की कीमत का घर मिलेगा. इस लॉटरी के टिकट की कीमत 286 रुपए है. लॉटरी के विजेता के नाम का ऐलान 5 नवंबर को शाम 7 बजे होगा. यह आलीशान घर ब्रिटेन के केंट इलाके में मौजूद है, जहां से लंदन वाया ट्रेन महज 1 घंटे की दूरी पर है.
महज 286 रुपए खर्च करने वाले किसी व्यक्ति को 3.8 करोड़ रुपए का घर मिलने जा रहा है. असल में एक लॉटरी की स्कीम निकाली गई है जिसमें विजेता बनने वाले शख्स को एक आलीशान घर दिया जाएगा. इस लॉटरी के टिकट की कीमत महज 286 रुपए है.
इस आलीशान घर में तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. घर तीन मंजिला है. घर के लिए लॉटरी ड्रॉ 5 नवंबर को एक वकील की उपस्थिति में निकाला जाएगा. विजेता के नाम की घोषणा शाम 7 बजे की जाएगी.
यह लॉटरी ब्रिटेन में निकाली जाएगी. घर जीतने की यह लॉटरी डेनियल ट्वेनफोर ने अपने भाई जेसन और विल के साथ शुरू की है. 'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आलीशान घर के विजेता को केंट (ब्रिटेन) में रहने का मौका मिलेगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्वेनफोर ब्रदर्स इससे पहले भी लॉटरी के तहत 9 प्रॉपर्टी, विजेताओं को सौंप चुके हैं. वहीं ब्रिस्टल सिटी सेंटर में एक ही बार में पौने पांच करोड़ के 3 अपार्टमेंट लॉटरी विजेताओं को दिए थे.
घर में क्या-क्या मिलेगा? जो भी विजेता शख्स होगा, उन्हें आलीशान घर के अंदर 4 बेडरूम, बड़ा किचन, लिविंग रूम, गार्डन मिलेगा. घर में ये सभी चीजें बेहद आधुनिक तरीके से बनाई गई हैं. घर की तस्वीरें जारी की गई हैं. इनमें यह घर बेहद शानदार फर्नीचर, चिमनी और अन्य चीजों के साथ दिख रहा है.
लंदन की दूरी केवल घंटा लॉटरी विजेता को जहां यह घर मिलेगा, वह जगह रहने के लिहाज से बेहद शानदार बताई जा रही है. इस घर के पास में ही चैथम रेलवे स्टेशन मौजूद है. जहां से सेंट्रल लंदन के लिए ट्रेन जाती है. ट्रेन से महज एक घंटे के अंदर सेंट्रल लंदन पहुंचा जा सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










