
24 घंटे में बरस गया एक साल का पानी, डूब गया चीन का ये पूरा शहर
AajTak
चीन के उत्तरी शहर बाओदिंग में 24 जुलाई 2025 को प्रचंड तूफान ने कहर बरपाया. यहां 24 घंटे में 447.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. जो इस शहर के औसत वार्षिक वर्षा लगभग 500 मिमी के करीब है. इस असाधारण बारिश ने बाओदिंग और आसपास के हेबेई प्रांत में भारी बाढ़ और तबाही मचा दी है.
कुछ ही घंटों की मूसलाधार बारिश सिविक सिस्टम को चरमरा कर रख देती है. कल्पना कीजिए की जब एक साल की बारिश का कोटा 24 घंटे में ही बरस जाए. असंभव सी लगने वाली ये कल्पना चीन के बाओदिंग सच साबित हुई है. बाओदिंग चीन की राजधानी बीजिंग से मात्र 160 किलोमीटर दूर है.
चीन के हेबेई प्रांत के बाओदिंग शहर में एक साल की बारिश एक दिन में हो गई. इस बरसात से बाओदिंग शहर जलमग्न हो गया है और हजारों लोग अप्रत्याशित बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. हजारों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में ले जाया गया है.
चीन के उत्तरी शहर बाओदिंग में 24 जुलाई 2025 को प्रचंड तूफान ने कहर बरपाया. यहां 24 घंटे में 447.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. जो इस शहर के औसत वार्षिक वर्षा लगभग 500 मिमी के करीब है. इस असाधारण बारिश ने बाओदिंग और आसपास के हेबेई प्रांत में भारी बाढ़ और तबाही मचा दी है.
चीन की रेस्क्यू एजेंसियों ने लगभग 19,453 लोगों को 6,171 घरों से निकाला है. इन्हें फिलहाल बारिश के असर से दूर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है.
चीन के झुओझोउ जैसे क्षेत्र जो 2023 में भी बाढ़ से प्रभावित थे यहां पर बारिश की वजह से कई सड़कें और पुल बंद हो गए. चीन मौसम विज्ञान प्रशासन (सीएमए) ने बाढ़ग्रस्त सड़कों पर पुलिसकर्मियों के काम करने की तस्वीरें साझा की है. झुओझोउ में एक ही रात में 190 मिलीमीटर वर्षा हुई है. झुओझोउ बाओदिंग का एक छोटा सा शहर है.
स्थानीय जलवायु पैटर्न में नाटकीय बदलाव

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











