
'छोटा सा गुंडा मुझे डरा...', खुद पर हुए अटैक के बाद बोलीं अमेरिका की मुस्लिम सांसद
AajTak
मिनेसोटा के मिनियापोलिस में टाउन हॉल के दौरान अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर अटैक हुआ है. एक व्यक्ति ने अचानक उन पर किसी चीज का छिड़काव किया. सांसद सुरक्षित हैं और उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया है.
सोमाली मूल की अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर बुधवार को हमला हुआ है. उमर मिनेसोटा के मिनियापोलिस में आयोजित एक टाउन हॉल को संबोधित कर रही थीं और इसी दौरान एक शख्स उन पर किसी चीज का छिड़काव करने लगा. मिनियापोलिस वही शहर है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त प्रवासी नीतियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं.
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें एक शख्स को मंच की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है. मंच पर मौजूद इल्हान कमरे में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं और तभी शख्स उनके पास पहुंच गया. शख्स बेहद नजदीक से उनकी ओर किसी चीज की एक पतली धार छिड़कता दिखाई देता है. धार उनके कपड़ों पर गिरती दिखती है. इस घटना में इल्हान उमर को कोई चोट नहीं आई.
घटना के दौरान आरोपी सांसद पर चिल्लाने लगा. सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत काबू में कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी उसे काबू में करने के दौरान जमीन पर गिराते हैं.
मिनेसोटा से सांसद हैं ट्रंप की कट्टर विरोधी इल्हान उमर
इल्हान उमर अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं. इस क्षेत्र में मिनियापोलिस और उसके आसपास के उपनगर शामिल हैं.
उमर ट्रंप की कट्टर विरोधी हैं और ट्रंप ने हाल ही में उन्हें अमेरिका का सबसे खराब सांसद बताया था. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि उमर हमेशा हिजाब में लिपटी रहती हैं. ट्रंप ने बिना किसी सबूत के बेबुनियाद दावा करते हुए कहा था कि उमर अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से घुस आई थी और इमिग्रेशन कानून का फायदा उठाने के लिए उन्होंने अपने भाई से शादी कर ली.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







