
24 घंटे बीत गए, लेकिन बांग्लादेश ने ICC को नहीं भेजा जवाब... अब स्कॉटलैंड को बुलाने की हो रही तैयारी
AajTak
आईसीसी के अगले कदम पर क्रिकेट फैन्स की निगाहें टिकी हैं. इस बात की संभावना बन रही है कि स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया जाएगा. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था कभी भी इसकी औपचारिक घोषणा कर सकती है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को दी गई 24 घंटे की अंतिम समय-सीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन ढाका की ओर से अब तक कोई औपचारिक जवाब नहीं आया है. इस चुप्पी के साथ ही यह लगभग साफ हो गया है कि बांग्लादेश को आगामी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार तय डेडलाइन के भीतर बीसीबी ने आईसीसी को अपनी आधिकारिक स्थिति से अवगत नहीं कराया. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बांग्लादेश सरकार और खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों के साथ आंतरिक चर्चा हुई, लेकिन आईसीसी को कोई औपचारिक जवाब नहीं भेजा गया.
आईसीसी के नजरिए से स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है. अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार होता, तो मामला वहीं खत्म हो जाता. लेकिन ऐसा ना होने की स्थिति में ICC के पास बांग्लादेश के बदले दूसरी टीम को आमंत्रित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता. इस रेस में स्कॉटलैंड सबसे आगे माना जा रहा है.
स्कॉटलैंड की लगने जा रही लॉटरी! पिछले 24 घंटों से दुबई स्थित ICC मुख्यालय ढाका से स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रहा था. अब उम्मीद है कि ICC जल्द ही स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री को औपचारिक रूप दे सकता है. बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम 'बुलबुल' ने आखिरी समय में किसी चमत्कार की उम्मीद जरूर जताई, लेकिन चूंकि आईसीसी बोर्ड इस मुद्दे पर पहले ही वोटिंग कर चुका है, इसलिए उसके रुख में किसी बदलाव की गुंजाइश बेहद कम नजर आती है.
फैसला पूरी तरह बांग्लादेश के पाले में था, लेकिन उसकी तरफ से कोई 'शॉट' नहीं खेला गया. बीसीबी के पास पूरा गुरुवार यह तय करने के लिए था कि वह भारत जाकर टूर्नामेंट खेलेगा या नहीं, लेकिन बोर्ड अपने रुख पर कायम रहा और खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से इनकार करता रहा.
इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा, 'यह आईसीसी टूर्नामेंट भारत में हो रहा है. आईसीसी चाहे कितनी भी बार कहे कि कोई सुरक्षा खतरा नहीं है, लेकिन उसका अपना कोई देश नहीं है. जिस देश में मेरा खिलाड़ी सुरक्षित नहीं था और जहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड सरकार का ही अंग है, वो कट्टरपंथियों के दबाव में उसे सुरक्षा देने में विफल रहा. वही देश इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. इसलिए भारत ना जाना सरकार का फैसला है.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








