
230KM रेंज... फटाफट चार्ज! एमजी ने लॉन्च की 'कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म' इलेक्ट्रिक कार, कीमत है इतनी
AajTak
MG Comet Blackstorm: एमजी मोटर्स ने पहली बार अपनी किसी इलेक्ट्रिक कार के ब्लैकस्टॉर्म एडिशन को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस नए ब्लैकस्टॉर्क एडिशन में कुछ ग्राफिक्स बदलाव किए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी लुक देते हैं.
MG Comet Blackstorm Price & Features: एमजी मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट का नया स्पेशल एडिशन (MG Comet Blackstorm) लॉन्च किया है. इस नए स्पेशल एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव करने के साथ नए स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया है जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इस नए ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की शुरुआती कीमत 7.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो 2.50 रुपये प्रतिकिमी बैटरी रेंटल प्रोग्राम के साथ आती है.
कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म के लुक और डिज़ाइन में सबसे बड़ा बदलाव ये देखने को मिलता है कि इसे ब्लैक-आउट एक्सटीरियर और इंटीरियर थीम पर सजाया गया है. जो रेड एक्सेंट के साथ कम्पलीट किया गया है. ये नया कलर थीम कार को ज्यादा स्पोर्टी और बोल्ड लुक देता है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है जिसे 11,000 रुपये के बुकिंग अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है.
यहां ध्यान देना जरूरी है कि कंपनी ने अभी इस कार के (Baas) सर्विस बिना कीमतों का ऐलान नहीं किया है. रेगुलर मॉडल BAAS सर्विस के साथ 7.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आता है. जिसे 2.50 रुपये प्रतिकिमी का बैटरी रेंटल के साथ पेश किया गया है. यानी रेगुलर मॉडल की तुलना में ब्लैकस्टॉर्म मॉडल तकरीबन 30,000 रुपये महंगा है.
कैसी है Comet BlackStorm:
कॉमेट ब्लैकस्टॉर्म के बम्पर और फॉग लैंप के चारों ओर लाल रंग के एक्सेंट के साथ ‘स्टाररी नाइट’ एक्सटीरियर पेंट शेड दिया गया है. कार के पीछे की तरफ ‘कॉमेट ईवी’ और ‘इंटरनेट इनसाइड’ बैज को भी डार्क कलर से सजाया गया है. इसके अलावा ग्राहकों के पास एक्सेसरी पैकेज चुनने का भी विकल्प मिल रहा है. जिसमें फेंडर पर ‘ब्लैकस्टॉर्म’ बैज, लाल रंग में फिनिश किए गए हुड पर ‘मॉरिस गैराज’ लेटरिंग, रेड स्टार जैसी हाइलाइट के साथ ब्लैक-आउट प्लास्टिक व्हील कवर और दरवाजों पर डीकल्स शामिल हैं.
ब्लैक-आउट थीम को ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ अंदर भी जारी रखा गया है. जिसमें हेडरेस्ट पर लाल रंग में ‘ब्लैकस्टॉर्म’ लिखा हुआ है. एमजी ने साउंड सिस्टम को भी अपडेट किया है, जो अब रेगुलर एक्सक्लूसिव वेरिएंट के साथ उपलब्ध 2 के बजाय 4 स्पीकर के साथ आता है. जाहिर है कि इससे आपका सफर और ज्यादा मनोरंजक होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











