
23 मार्च को हो सकता है Apple Event, ये नए प्रोडक्ट्स लॉन्च के लिए तैयार
AajTak
Apple Special Event 2021: साल का पहला ऐपल इवेंट इसी महीने आयोजित किया जा सकता है. इस इवेंट के दौरान कंपनी कुछ नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं क्या लॉन्च होने की है उम्मीद...
Apple का अगला Special Event 23 मार्च को आयोजित किया जा सकता है. आम तौर पर इस तरह के इवेंट को कंपनी Special Event कहती है. ऐपल फैंस को हर बार ही ऐपल इवेंट से कुछ नए प्रोडक्ट्स का इंतजार रहता है. इस ऐपल इवेंट में ऐसा क्या होने वाला है खास इस बारे में जानते हैं. एक बात तो लगभग तय है कि इस इवेंट में iPhone का कोई मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद कम है. अगर ऐसा होता है कि वाकई हैरानी की बात होगी. लेकिन कुछ हार्डवेयर प्रोडक्ट्स इस दिन जरूर लॉन्च होंगे. ऐपल के आने वाले स्पेशल इवेंट में AirTags लॉन्च किए जा सकते हैं. दरअसल इसे कंपनी पिछले इवेंट में ही लॉन्च करने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. AirTags के अलावा इस इवेंट में नया iPad Pro भी देखने को मिल सकता है.More Related News













