
22 साल की लड़की घर में चलाती है रेस्क्यू सेंटर, 100 से ज्यादा घायल जानवरों की कर रही हैं देखभाल
AajTak
मुंबई के सटे वसई में 22 साल की हरसिमरन वालिया अपने घर में घायल जानवरों के लिए रेस्क्यू सेंटर चलाती हैं. इस समय उनके सेंटर में 100 से ज्यादा बेजुबान जानवर हैं. हरसिमरन और उनके परिवार के साथ करीब 100 से अधिक डॉग्स, 10 बिल्ली और कुछ कछुए रहते हैं.
मुंबई के सटे वसई में 22 साल की हरसिमरन वालिया अपने घर में घायल जानवरों के लिए रेस्क्यू सेंटर चलाती हैं, जिसमें वह जानवरों की देखभाल और उनका इलाज कराती हैं. इस समय उनके सेंटर में 100 से ज्यादा बेजुबान जानवर हैं. हरसिमरन के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है.
दरअसल, हरसिमरन 5 साल की थी तभी से उनके मन में सड़क पर घायल या फंसे हुए जानवरों के प्रति हमदर्दी थी. उसी समय से ही वह घायल जानवरों को रेस्क्यू कर रही हैं. जानवरों की देखभाल के लिए हरसिमरन ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी.
लोगों से भी मिल जाती है कुछ डोनेशन
हरसिमरन और उनके परिवार के साथ करीब 100 से अधिक डॉग्स , 10 बिल्ली और कुछ कछुए रहते हैं. इसके खाने-पीने से लेकर उनकी दवाईयों तक का खर्च हरसिमरन का परिवार उठाता है. इसके अलावा उन्होंने कुछ डोनेशन भी मिल जाती है.
करीब 5000 रुपये हैं महीने का खर्च
हरसिमरन बताती हैं कि शुरुआत में जब वह घायल जानवरों को घर लाती थीं. तो लोग वहां नाराज हो जाते थे. क्योंकि वहां इतने सारे कुत्तों या बिल्लियों को रखने की अनुमति नहीं थी. अब वो 5000 से अधिक रुपये हर महीने इन जानवरों की देखभाल में खर्च करती हैं. ऐसे में शहर से दूर रहने के बावजूद भी इन्हें दिक्कतों का काफी सामना करना पड़ता है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











