
2024 मिशन को लेकर बीजेपी का मेगा प्लान, NDA के सभी 430 सांसदों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी 31 जुलाई से एक अगस्त के बीच एनडीए के सभी सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे. इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी समेत कई नेता अलग-अलग मीटिंग में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा संबंधित पार्टी के नेता भी उस मीटिंग में रहेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के सभी 430 सांसदों से मुलाक़ात करेंगे. 31 जुलाई से 10 अगस्त तक पीएम अलग-अलग समूहों में मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे.
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी शाम साढ़े छह बजे यूपी के अलग-अलग इलाकों में जिनमें पश्चिमी यूपी, ब्रज, कानपुर और बुंदेलखंड शामिल हैं. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और नितिन गड़करी भी मौजूद रहेंगे और संजीव बालियान के साथ बीएल वर्मा मेज़बानी करेंगे.
पीएम मोदी पश्चिमी यूपी के 42 सांसदों से मुलाकात करेंगे. उसी दिन शाम साढ़े सात बजे पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के सांसदों से मिलेंगे. इसमें गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे, जबकि धर्मेंद्र प्रधान और शांतनु ठाकुर मेज़बानी करेंगे. इसमें 41 सासंद मौजूद रहेंगे.
दो अगस्त को शाम साढ़े छह बजे उत्तर प्रदेश के काशी, गोरखपुर और अवध की बैठक होगी. इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह रहेंगे. मंत्री अनुप्रिया पटेल और महेंद्र नाथ पांडे मेज़बानी करेंगे. इसमें 48 सासंद मौजूद रहेंगे.
उसी दिन शाम साढ़े सात बजे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुड्डुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप के सांसदों की बैठक होगी. इसमें जेपी नड्डा और नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे. मंत्री प्रह्लाद जोशी और वी मुरलीधरन मेज़बानी करेंगे. इसमें 48 सासंद हिस्सा लेंगे.
3 अगस्त को बिहार के सांसदों से मिलेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











