
2020-21 में यात्री वाहनों की बिक्री में 2% की गिरावट, SIAM ने जारी किए आंकड़े
AajTak
SIAM के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में यात्री वाहनों की बिक्री 2.24 फीसदी घटकर 27,11,457 यूनिट्स रह गई, जो इससे एक साल पहले 27,73,519 यूनिट्स थी.
वाहन उद्योग के संगठन सिआम ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत में यात्री वाहनों की बिक्री दो फीसदी घट गई. सिआम ने बताया कि पहले ही संरचनात्मक मंदी से जूझ रहे उद्योग को कोविड महामारी से काफी नुकसान पहुंचा. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में यात्री वाहनों की बिक्री 2.24 फीसदी घटकर 27,11,457 यूनिट्स रह गई, जो इससे एक साल पहले 27,73,519 यूनिट्स थी. सिआम ने बताया कि इसी तरह कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन अवधि में 13.9 फीसदी घटकर 1,51,19,387 यूनिट्स रह गई, जो इससे पिछले साल 1,74,16,433 यूनिट्स थी.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












