
200 और Tata Nexon बिकते ही टूट जाता रिकॉर्ड, अब नंबर 1 के ताज से एक कदम दूर
AajTak
Tata Nexon Car: टाटा की लगभग सभी कारों को ग्लोबल NCAP द्वारा सेफ्टी के लिए 4 से 5 स्टार की रैंकिंग दी गई है. अगर Tata Nexon की बात करें इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है. मई-2022 में Tata Nexon की कुल 16,614 यूनिट्स बिकी.
देश की ऑटोमोबाइल्स कंपनी (Automobiles Company) टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने घरेलू बाजार में तहलका मचा दिया है. पिछले कुछ महीनों से ग्राहकों को टाटा की कारें बेहद पसंद आ रही है. सबसे ज्यादा ग्राहकों में Tata Nexon को लेकर दीवानगी देखी जा रही है.
टाटा (Tata) की गाड़ियों की बिक्री बढ़ने के पीछे सबसे अहम कारण सेफ्टी (Safety) का पैमाना है. टाटा की लगभग सभी कारों को ग्लोबल NCAP द्वारा सेफ्टी के लिए 4 से 5 स्टार की रैंकिंग दी गई है. अगर Tata Nexon की बात करें तो इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है.
टाटा नेक्सॉन की रिकॉर्ड बिक्री
दरअसल मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में टाटा नेक्सॉन नंबर-1 के पायदान से महज एक कदम दूर है. मई-2022 में Tata Nexon की कुल 16,614 यूनिट्स बिकी, जबकि नंबर-1 पर Maruti WagonR है, जिसकी कुल 16,814 यूनिट्स बिकी, यानी केवल 200 यूनिट का फासला है.
Best Selling Cars in May 2022: मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 की कारों की लिस्ट में मारुति का जलवा बरकरार है. टॉप-10 लिस्ट में आठ गाड़ियां मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की है. बाकी दो में एक Tata Nexon जो दूसरे नंबर पर है, और 8वें नंबर पर Hyundai Creta है. जिसकी मई में कुल 10,972 यूनिट्स बिकी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









