
20 हजार सैनिक, 4 स्टार कमांडर और काहिरा में सेंटर... 'अरब NATO' को लेकर क्या खिचड़ी पक रही?
AajTak
अरब और इस्लामी देशों के नेताओं ने पाकिस्तान और तुर्की सहित 40 से ज़्यादा मुस्लिम देशों की एक बैठक में 'अरब नाटो' बनाने पर ज़ोर दिया. अरब जगत की सबसे बड़ी सेना वाले मिस्र ने इसे एक सामूहिक रक्षा कवच बताया और अपनी तरफ से सैनिक, मुख्यालय और कमांडर देने की पेशकश भी की है.
अरब और इस्लामी देशों के कई नेता सोमवार को कतर की राजधानी दोहा पहुंचे. जहां पिछले हफ़्ते कतर में हमास नेताओं पर इजरायली हमलों के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए एक इमरजेंसी मीटिंग हुई. हालांकि नेताओं के बीच आगे की रणनीति पर मतभेद थे और वे इजरायल के खिलाफ कम से कम कार्रवाई पर सहमत हुए. लेकिन एक ज़्यादा ठोस नतीजा यह हो सकता है कि उन्होंने एक अरब सैन्य गठबंधन के उदय की शुरुआत कर दी है.
मीटिंग में अरब नाटो पर चर्चा
प्रस्तावित गठबंधन, जिसे मिस्र ने 'अरब NATO' का नाम दिया गया है, जिसके पास अरब वर्ल्ड की सबसे बड़ी सेना है. कतर में हुई बैठक के दौरान चर्चा में आया, जिसमें पाकिस्तान और तुर्की भी शामिल हुए. एकमात्र परमाणु-सशस्त्र मुस्लिम देश पाकिस्तान ने न सिर्फ आपातकालीन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, बल्कि 'क्षेत्र में इज़रायली योजनाओं पर नज़र रखने' के लिए एक जॉइंट टास्क फोर्स बनाने का भी आह्वान किया. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने इजरायल को आर्थिक रूप से निचोड़ने की अपील की. वह शिखर सम्मेलन में भी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: इजरायल पर नाराज अरब देश क्या NATO का इस्लामिक संस्करण बना लेंगे, कहां आ सकती है अड़चन?
इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद अल-सुदानी ने भी नाटो स्टाइल के सामूहिक सुरक्षा ढांचे की वकालत की और इस बात पर जोर दिया कि किसी भी अरब या इस्लामी देश की सुरक्षा और स्थिरता हमारी सामूहिक सुरक्षा जिम्मेदारी का हिस्सा है.
इजरायली हमले के बाद तेज हुई पहल

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









