
20 लाख के अमेरिकी ड्रोन से ड्रग्स की तस्करी, सिंडिकेट के सरगना तक ऐसे पहुंची पंजाब पुलिस
AajTak
पंजाब पुलिस को बॉर्डर के पास से नशे की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है. इसके साथ ही पुलिस ने 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इन तस्करों से पुलिस ने एक हाइटेक अमेरिकी ड्रोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल सरहद पार से ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जाता था.
ड्रोन की मदद से बॉर्डर पर ड्रग्स की तस्करी करने वालों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पुलिस ने 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से एक 20 लाख रुपए का कीमती ड्रोन भी बरामद किया गया है. इस ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी करने के लिए किया जाता था.
पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान दलबीर और जगदीश के रूप में हुई है. दोनों अमृतसर के घरिंडा के रहने वाले हैं. आरोपी पिछले तीन सालों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे. उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.
डीजीपी के मुताबिक अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एसएसपी स्वपन शर्मा के नेतृत्व में एक खुफिया अभियान चलाकर इस ड्रग तस्करी कार्टेल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है. जो ड्रोन की मदद से सीमा पार से नशे की खेप मंगाकर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में तस्करी करते थे.
डीजीपी ने कहा कि तस्करों के पास से अमेरिकी ड्रोन बरामद किया गया है. यह एक डीजेआई सीरीज का ड्रोन है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है. इस ड्रोन में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और इन्फ्रारेड-आधारित नाइट विजन कैमरा सहित कई हाई-टेक फीचर हैं. उन्होंने कहा कि एक महीने से भी कम समय में बरामद किया गया यह पांचवां ऐसा ड्रोन है.
और कब पकड़े गए ड्रोन?
29 नवंबर: तरनतारन के खेमकरण में बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) से हेरोइन के छह पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 6.68 किलोग्राम था.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







