
19 मार्च के बाद पहली बार दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी के नीचे गया, पिछले 24 घंटे में आए 648 नए मामले
Zee News
दिल्ली में गुजिश्ता 24 घंटों में 648 नए मामले सामने आए हैं जबकि 86 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के की वजह से हुई है
नई दिल्लीः राजधानी में दिल्ली में कोरोना-19 संक्रमण के हालात में मुसलसल सुधार आता हुआ दिखाई दे रहा है. ताजा आंकड़ो के मुताबिक कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी के नीचे (0.99%) पहुंच गया है. 19 मार्च के बाद यह पहली दफा है जब पॉजिटिविटी रेट 1% से नीचे है. दिल्ली में गुजिश्ता 24 घंटों में 648 नए मामले सामने आए हैं जबकि 86 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के की वजह से हुई है. दिल्ली में इस वक्त एक्टिव मामलों की तादाद 11,040 है. गुजिश्ता 24 घंटों में 65,240 टेस्ट हुए, अब तक कुल 1,93,02,280 टेस्ट हो चुके हैं. दूसरी जानिब अगर मुल्क भर में कोरोना के नए केसों की तादाद मुसलसल कम हुई है. देश में रोजाना दर्ज होने वाले जो मामले पीक के दौरान 4 लाख के ऊपर पहुंच गए थे, वो अब 2 लाख के नीचे आ गए हैं. वहीं 31 मई, 2021 को मौतों की तादाद में भी गिरावट आई है. सोमवार की सुबह तक देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,52,734 नए मामले दर्ज हुए हैं और इस दौरान 3,128 की मौत हुई है. पॉजिटिविटी रेट लगातार 10 दिनों से 10 फीसदी के नीचे बना हुआ है. दिल्ली कोरोना केस के ताजा आंकड़े दिल्ली में गुजिश्ता 24 घंटों में 648 नए मामले सामने आए हैं, जो 18 मार्च के बाद पहली बार 1 दिन में इतने कम मामले हैं. दिल्ली में एक्टिव मामले इस समय करीब 11,000 हैं. यह भ 1 अप्रैल के बाद सबसे कम संख्या हैं. रिकवरी रेट 97.52%, एक्टिव मरीज रेट 0.77%, डेथ रेट1.7% और पॉजिटिविटी रेट 0.99% है.पिछले 24 घंटे में 648 नए मामलों के साथ दिल्ली में अब तक कुल 14,26,240 कोरोना के मामले आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1622मरीज ठीक हुए -अब तक दिल्ली में कुल 13,90,963 मरीज ठीक हो चुके हैं.More Related News
