
19 चौके, 9 छक्के... सरफराज खान ने रणजी मैच में किया धुआं-धुआं, मोहम्मद सिराज भी नहीं रोक पाए
AajTak
स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में वनडे स्टाइल में दोहरा शतक जड़ा. 28 साल के सरफराज खान काफी महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. सरफराज का आखिरी टेस्ट मैच साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था.
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अपने बल्ले से तूफान मचा दिया है. हैदराबाद के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में सरफराज ने मुंबई के लिए पहली पारी में दोहरा शतक लगाया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन (23 जनवरी) सरफराज ने 206 गेंदों में दोहरा शतका. यह उनके प्रथम श्रेणी करियर की पांचवीं डबल सेंचुरी रही.
देखा जाए तो सरफराज खान का ये 17वां फर्स्ट क्लास शतक रहा. हालांकि मौजूदा रणजी सीजन में पहली बार सरफराज तिहरे अंकों तक पहुंचे हैं. 2019-20 सीजन के बाद से रणजी ट्रॉफी में सरफराज से ज्यादा शतक सिर्फ अमनदीप खरे और अनुस्तुप मजूमदार ने लगाए हैं, जो उनकी निरंतरता को दिखाता है.
सिराज के खिलाफ की आक्रामक बैटिंग सरफराज खान आखिरकार 219 गेंदों पर 227 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 19 चौके और 9 छक्के लगाए. उन्होंने ये रन 103.65 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस पारी की सबसे खास बात रही कि उन्होंने भारतीय टीम के साथी गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया. सरफराज ने सिराज की गेंदों पर सिर्फ 39 गेंदों में 45 रन बटोर दिए. सरफराज के दोहरे शतक की बदौत मुंबई ने पहली इनिंग्स में 560 रन बना डाले.
हाल के महीनों में सरफराज खान का फॉर्म शानदार रहा है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 के सातवें राउंड में पंजाब के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था, जो लिस्ट-A क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज पचासा रहा. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के अभिजीत काले (1995) और बड़ौदा के अतित शेठ (2021) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. दोनों खिलाड़ियों ने 16-16 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी.
सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए 6 पारियों में सबसे ज्यादा 303 रन रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 75.75 और स्ट्राइक रेट 190.56 रहा. इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी सरफराज मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. उन्होंने 65.80 के एवरेज और 203.80 की स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में 329 रन ठोके थे.
सरफराज खान ने आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था, उसके बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है. इस सबके बीच घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है. इसी शानदार फॉर्म का इनाम उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में मिला, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








