
188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की खराब शुरुआत, ईशान और तिलक आउट
BBC
दक्षिण अफ़्रीका ने चार ओवर में 20 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद मिलर और ब्रेविस के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप हुई और टीम ने 187 रनों का टोटल स्कोर खड़ा किया.
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही है.
भारत के ओपनर ईशान किशन पहले ओवर की चौथी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. उनका विकेट दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम ने लिया.
इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा भी एक रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट यानसन ने लिया है. 1.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट गंवाकर नौ रन है.
हालांकि तीन मैच के बाद अभिषेक शर्मा अपना खाता खोलने में कामयाब रहे और उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया.
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट 187 गंवाकर रन बनाए.
दक्षिण अफ्रीका के लिए मिलर ने 63 और ब्रेविस ने 45 रन की पारी खेली. इन दोनों की चौथे विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.
जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में महज 15 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए.













