
'18 साल दिए, सब छिन गया...', लाइव शो में रोने लगे पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद, VIDEO
AajTak
अहमद शहजाद को पाकिस्तानी टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में उतने मौके नहीं मिले. शहजाद की एक समय भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से तुलना होती थी. कोहली ने तो रनों का अंबार लगा दिया, लेकिन शहजाद काफी पीछे छूट गए.
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहज़ाद ने साल 2023 में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को अलविदा कह दिया था. शहजाद अब भी पीएसएल में खेलना चाहते हैं. एक टीवी शो के दौरान उनका दर्द और भी साफ नजर आया, यहां तक कि बातचीत के दौरान उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े और उन्हें शो छोड़कर जाना पड़ा.
जियो न्यूज के मशहूर कॉमेडी टॉक शो 'हंसना मना है' में अहमद शहजाद ने अपने क्रिकेट करियर और लंबे समय से टीम से बाहर रहने के दर्द के बारे में खुलकर बात की. पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के साथ शो में पहुंचे शहजाद ने बताया कि अपने साथ खेलने वाले खिलाड़ियों को आज भी मैदान पर देखते हैं तो उन्हें खुशी भी होती है और दर्द भी. उन्होंने कहा, 'मैं सच बोलता हूं तो बहुत इमोशनल हो जाता हूं. दिल दुखता है क्योंकि मैं अभी भी खेलना चाहता हूं. मेरे बैचमेट्स खेल रहे हैं, उनके लिए मुझे खुशी होती है, लेकिन अपने लिए खालीपन महसूस होता है.'
34 साल के अहमद शहजाद ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर वह पीएसएल टीमों की रेस से पूरी तरह बाहर कैसे हो गए. उन्होंने कहा, 'मैं सोचता हूं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ. मैंने इस खेल को 18 साल दिए हैं. सब कुछ मेरी आंखों के सामने शुरू हुआ और अब अचानक सब खत्म होता दिख रहा है. जब ये बातें याद आती हैं तो दिल टूट जाता है.' शहजाद उस वक्त सबसे ज्यादा भावुक हो गए जब उन्होंने अपने 9 साल के बेटे का जिक्र किया.'
बेटे की बात सुन टूट जाता हूं: शहजाद उन्होंने कहा, 'दर्द कई दिनों तक रहता है. रात को सोते वक्त सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है जब मेरा बेटा कहता है कि बाबा आप पहले खेलते थे, क्या मैं आपको सही से याद रख पाऊंगा. यह सुनकर मैं अंदर से टूट जाता हूं.' इतना कहते ही वह खुद को संभाल नहीं पाए और शो से उठकर चले गए.
अहमद शहजाद का इंटरनेशनल करियर आंकड़ों के लिहाज से भी प्रभावशाली रहा है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट मैचों में 40.91 की शानदार औसत से 982 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. वनडे इंटरनेशनल में शहजाद ने 81 मुकाबलों में 32.56 की औसत से 2605 रन बनाए हैं, जहां उनके नाम छह शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 59 मैचों में 25.80 के एवरेज से 1471 रन बनाए.
अहमद शहजाद का पीएसएल रिकॉर्ड भी ठीक-ठाक रहा है. उन्होंने 2016 से 2021 के दौरान पांच सीजन खेले. इस दौरान उन्होंने 45 मैचों में 26.26 की औसत से 1,077 रन बनाए, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 120.06 रहा. हालांकि अब वह इस लीग से दूर हो चुके हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








